Advertisement

शान-ओ-शौकत छोड़ साध्वी बनी ये Bollywood एक्ट्रेस, खूबसूरती के मामले में कभी Aishwarya Rai को दी थी टक्कर

Mamta Kulkarni ने हाल ही में संन्यास ले लिया है. पर क्या आप जानते हैं सालों पहले Bollywood की एक और एक्ट्रेस शोबिज छोड़ धर्म की राह पर चल पड़ी थी.

Latest News
शान-ओ-शौकत छोड़ साध्वी बनी ये Bollywood एक्ट्रेस, खूबसूरती के मामले में कभी Aishwarya Rai को दी थी टक्कर

Barkha Madan 

Add DNA as a Preferred Source

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने हाल ही में संन्यास ले लिया है. उन्हें किन्नर अखाड़ा की महिला शाखा में महामंडलेश्वर का पद और नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया है. इसी बीच एक और पूर्व एक्ट्रेस का नाम काफी चर्चा में आ गया है जिन्होंने भी सालों पहले फिल्मों को अलविदा कह दिया था और धर्म की राह पकड़ ली थी. हम बात कर रहे हैं बरखा मदान (Barkha Madan) की, जो कभी अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती थीं.  

बरखा मदान बॉलीवुड की उन मशहूर सेलेब्स से एक हैं जिन्होंने लाइमलाइट छोड़कर सादा जीवन जीने का फैसला किया है. कभी मॉडल और एक्ट्रेस रहीं बरखा आज एक बौद्ध नन बन गई हैं. वो अह में ग्याल्टेन समतेन के नाम से जानी जाती हैं. पर क्या आप जानते हैं पंजाब में जन्मी बरखा ने अपने करियर की शुरुआत एक ब्यूटी क्वीन के रूप में की. 

जी हां, साल 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था. तब उन्होंने मिस टूरिज्म इंडिया का खिताब भी जीता था. इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस 1996 में आई अक्षय कुमार और रेखा स्टारर खिलाड़ियों का खिलाड़ी से डेब्यू किया था. फिल्म में बरखा मदान की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: 'मैं दोबारा फिल्में करने को...', संन्यास लेने के बाद इंडस्ट्री में वापसी करेंगी Mamta Kulkarni! कह दी बड़ी बात 

हालांकि रामगोपाल वर्मा की फिल्म भूत के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली और ये फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट रही. साल 2012 में उन्होंने एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला किया जिससे सभी चौंका गए थे. इसके बाद वो मोह माया और शोबिज छोड़ एक नन बन गईं. 

ये भी पढ़ें: एक गलती ने बर्बाद किया इस एक्ट्रेस का करियर, जानें कैसे हिट फिल्में देकर बॉलीवुड से हुईं बाहर

माना जाता है कि साल 2002 में जब बरखा मदान धर्मशाला में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं तब वहां उन्होंने दलाई लामा जोपा रिपोंचे को सुना. तभी उन्होंने ठान लिया था कि वो नन बनेंगी. फिलहाल बरखा सालों से सादा जीवन जी रही हैं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उसके जरिए वो अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को रूबरू कराती रहती हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement