बॉलीवुड
Badshah का एक ट्वीट काफी चर्चा में है. उन्होंने हाल ही में पॉप स्टार Dua Lipa के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसको लेकर वो काफी ट्रोल हो रहे हैं.
फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने गानों को लेकर तो कभी अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं. इस बार वो अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस ट्वीट में बादशाह ने पॉप स्टार दुआ लिपा (Dua Lipa) के बारे में एक बोल्ड स्टेटमेंट दिया है जिसको लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं.
बादशाह ने हाल ही में एक्स पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जो चर्चा में आ गया. दरअसल पहले उन्होंने ट्वीट में लिखा 'Dua Lipa'. इसपर फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. जब एक यूजर ने पूछा 'क्या आप दुआ लीपा के साथ कोलैब करने वाले हैं?' इस सवाल के जवाब में बादशाह ने लिखा 'मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा.' बस फिर क्या था उनकी इस बात से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और खूब क्लास लगाई.

ये भी पढ़ें: Badshah पर फूटा Honey Singh का गुस्सा, बीमारी का मजाक उड़ाने पर सुनाई खरी-खोटी
इस यूजर ने लिखा 'वो तुम्हें अपना नौकर भी रखे', एक और यूजर ने लिखा 'नशा करने से एकमात्र अच्छी बात यह है कि इससे आपकी सच्ची पहचान सामने आती है', और अन्य ने लिखा 'वेट के साथ दिमाग भी लॉस हो गया है इसका.'
कुछ समय पहले बादशाह अपने बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो दुबले-पतले दिखे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.