Advertisement

Badshah Wedding: गर्लफ्रेंड Isha Rikhi संग दूसरी शादी की खबरों पर भड़के बादशाह, पोस्ट शेयर कर जताया गुस्सा

प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह (Badshah) ने कथित गर्लफ्रेंड ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साख अपनी शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है.

Badshah Wedding: गर्लफ्रेंड Isha Rikhi संग दूसरी शादी की खबरों पर भड़के बादशाह, पोस्ट शेयर कर जताया गुस्सा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से अलग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते कुछ दिनों से रैपर की दूसरी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं. कहा गया कि पहली शादी टूटने के बाद बादशाह अपनी लव लाइफ को एक और मौका देना चाहते हैं. इसी कड़ी में अब वे पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) संग दूसरी बार घर बसाने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, कहा गया कि दोनों स्टार्स इसी महीने के आखिर तक सात फैरे लेकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देगें. अब इसे लेकर खुद बादशाह का रिएक्शन सामने आया है.

क्या बोले रैपर?
बता दें कि एक ओर जहां बादशाह को लेकर सामने आ रही इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था तो वहीं, इसपर रैपर का गुस्सा फूट पड़ा है. बादशाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर खुद को लेकर कही जा रही इन बातों पर नाराजगी जाहिर की है. 

यह भी पढ़ें: Badshah जिंदगी में नए प्यार ने दी दस्तक, इस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रैपर!

रैपर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर कर लिखा, 'डियर मीडिया, मैं आपका सम्मान करता हूं लेकिन ये बहुत रद्दी खबर है. मैं कोई शादी नहीं कर रहा हूं. ऐसे में जो भी आपके पास ये फालतू की बकवास पहुंचा रहा है, उसे थोड़ा बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है.'

यहां देखें बादशाह की स्टोरी-

Badshah
  
प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि कथित गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साख उनकी शादी की खबर महज अफवाह है. गौरतलब है कि दोनों के रिश्ते की खबरें पिछले साल से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. हालांकि, कपल ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इनकार किया है. दोनों लाइमलाइट में भी खुलकर एक-दूसरे के साथ आने से बचते हैं. वहीं, इससे पहले रैपर ने साल 2012 में जैस्मीन से शादी की थी. हालांकि, 2020 में उनका रिश्ता खत्म हो गया. दोनों एक बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह के पेरेंट्स हैं.

यह भी पढ़ें: Badshah का गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हिल जाएगा दिमाग, रैपर को नए लुक में पहचान पाना हुआ मुश्किल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement