Advertisement

Baba Siddique की मौत से सहमा Salman Khan का परिवार, फैमिली ने उठाया ये बड़ा कदम

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद अब सलमान खान (Salman Khan) के परिवार ने बड़ा फैसला लिया है.

Latest News
Baba Siddique की मौत से सहमा Salman Khan का परिवार, फैमिली ने उठाया ये बड़ा कदम

Salman Khan

Add DNA as a Preferred Source


एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत से पूरी मुंबई हैरान है और बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी दुखी हैं. इस पूरी घटना की जिम्मेदार लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है. इस घटना के बाद सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. वहीं, अब सुपरस्टार की फैमिली ने भी सलमान की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान का परिवार काफी परेशान है. सलमान खान की सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए परिवार ने अपील की है कि उनके दोस्त और करीबी फिलहाल उनसे न मिलें.

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के जनाजे को देख सलमान खान की आंखों से छलके आंसू

बाबा सिद्दीकी की मौत से परेशान हैं सलमान खान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद बुरी तरह से टूट गए हैं और काफी ज्यादा दुखी हैं. लीलावती अस्पताल से लौटने के बाद एक्टर पूरी रात सो नहीं पाए थे और लगातार बाबा के बेटे और परिवार से फोन पर कनेक्ट थे और उनसे लगातार बात कर रहे थे. यहां तक कि सूत्र ने बताया कि एक्टर फोन पर अंतिम संस्कार के सभी इंतजाम के बारे में भी जानकारी ले रहे थे. इस बीच सलमान ने अपनी शूटिंग और आने वाली सभी मीटिंग्स को कैंसिल कर दिया है.

यह भी पढ़ें- क्या अब Salman Khan को है जान का खतरा? Baba Siddique की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है सलमान खान को धमकियां

बता दें कि बीते लंबे वक्त से सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. हालांकि एक्टर ने कभी भी इन धमकियों पर रिएक्ट नहीं किया. वहीं, कुछ महीनों पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुबह के करीब फायरिंग की गई थी और उस दौरान एक्टर घर पर ही मौजूद थे. हालांकि उन फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement