Advertisement

सिंगर B Praak पर टूटा दुखों का पहाड़, इमोशनल पोस्ट में दी बच्चे की मौत की खबर

B Praak ने बेहद इमोशनल पोस्ट में अपनी बेटी को खोने का दर्द बयां किया है. उनके इस पोस्ट पर सभी ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है.

Latest News
सिंगर B Praak पर टूटा दुखों का पहाड़, इमोशनल पोस्ट में दी बच्चे की मौत की खबर

B Praak: बी प्राक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक (B Praak) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके घर एक दिल तोड़ने वाली खबर आई. बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा (Meera) ने अपने नवजात बच्चे को खो दिया है. बी प्राक ने बीते काफी दिनों से अपने घर नन्हे मेहमान के आने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे थे. उन्होंने पत्नी का बेबी शावर भी धूम-धाम से सेलीब्रेट किया था. ये उनका दूसरा बच्चा था. उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था लेकिन जन्म के कुछ ही समय बाद इस बच्ची का निधन हो गया. बी प्राक ने अपना ये दुख सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बयां किया है.

B Praak बोले टूट गया हूं

बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'काफी दुख के साथ मुझे बताना पड़ रहा है कि जन्म के समय हमारे नवजात बच्चे का निधन हो गया है. माता-पिता के रूप में हम जिस वक्त से गुजर रहे हैं वो सबसे ज्यादा दर्दनाक है.

ये भी पढ़ें- Bollywood में अब पैसे नहीं मिलते... कहकर 'दम मारो दम' सिंगर ने छोड़ी इंडस्ट्री 

उन्होंने आगे लिखा- 'हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. हम इस दुख से टूट गए हैं. हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस समय हमारी निजता का ध्यान रखें. मीरा और बी प्राक'.

 

 

Celebs ने किया कमेंट्स

सिंगर बी प्राक के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए दुख जाहिर किया है और उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है. बी प्राक के पोस्ट पर राजीव अदातिया ने लिखा, 'आपके लिए ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं. मजबूत रहो'.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ की संघर्ष, सफलता और शोहरत की कहानी

वहीं, करण जौहर ने लिखा- 'मेरे भावनाएं और प्रार्थनाएं आप दोनों के साथ हैं'. बता दें कि बी प्राक और मीरा ने 4 अप्रैल 2019 को शादी रचाई थी. शादी के बाद साल 2020 में दोनों बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अदब है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement