Advertisement

Ayushmann Khurrana-Samantha की बनेगी जोड़ी, जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी?

Samantha Ruth Prabhu जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वह Ayushmann Khurrana के साथ हॉरर कॉमेडी में नजर आने वाली हैं.

Latest News
Ayushmann Khurrana-Samantha की बनेगी जोड़ी, जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी?

Samantha and Ayushmann Khurrana : सामंथा और आयुष्मान खुराना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ayushmann Khurrana-Samantha: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) ने मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के साथ वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में एक्टिंग की थी. इस सीरीज को फैंस ने काफी सराहा और एक्ट्रेस के एक्टिंग की भी तारीफ की. अब ऐसा लग रहा है एक्ट्रेस अब एक मुकम्मल बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करने वाली है. इस फिल्म में वह किसी और के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड के हिट मशीन कहे जाने वाले आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. सामंथा ने कथित तौर पर हॉरर-कॉमेडी के लिए मशहूर दिनेश विजान की फिल्म का हिस्सा होने के लिए साइन किया है.

बता दें मोदक फिल्म के हेड दिनेश विजान ने पहले ही 'स्त्री' और 'रूही' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. इसके अलावा वह वरुण धवन और कृति सैनन-स्टारर 'भेड़िया' को भी प्रोड्यूस करने वाले हैं. उनकी अगली फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि सामंथा एक राजकुमारी के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी.

ये भी पढ़ें: Samantha से तलाक और फिर जुदाई के बाद, कैसी कट रही हैं Naga Chaitanya की जिंदगी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बहुत ही 'दिलचस्प' डरावनी कहानी है. सामंथा एक राजकुमारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी और आयुष्मान खुराना के साथ बतौर जोड़ी में दिखाई देगी. फिल्म में आयुष्मान एक पिशाच की भूमिका निभाने वाले हैं. यह फिल्म राजस्थान की एक लोककथा पर आधारित है और दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. जिसकी शुरुआत श्रद्धा कपूर की स्त्री से हुई और आने वाली फिल्मों में 'भेड़िया' और 'मुंजा' से होते हुए जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Samantha ने तलाक के बाद पति Naga Chaitanya के बारे फैलाईं झूठी बातें? एक्ट्रेस ने ऐसे आरोपों पर दी सफाई

हाल ही में सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं. टीजर में सामंथा के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं बात करें आयुष्मान खुराना की तो उनकी इस साल उनकी फिल्म 'डॉक्टर जी' रिलीज होने वाली है. फिल्म में वह एक डॉक्टर की भूमिका में वहीं उनके साथ रकुल प्रीत सिंह स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement