Advertisement

Ayushmann Khurrana Father: पिता के निधन से बुरी तरह से टूट गए हैं एक्टर, अंतिम विदाई में दिखे बेहद इमोशनल

Ayushmann Khurrana के पिता का निधन हो गया. आज उनका पूरे रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान आयुष्मान और उनके भाई अपारशक्ति काफी इमोशनल नजर आए.

Ayushmann Khurrana Father: पिता के निधन से बुरी तरह से टूट गए हैं एक्टर, अंतिम विदाई में दिखे बेहद इमोशनल

Ayushmann Khurrana father P Khurana 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurrana ) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके अपने पिता पी खुराना (P Khurrana) का बीते दिन निधन हो गया. आज उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें उनके दोनों बेटे काफी इमोशनल नजर आए. एक्टर के पिता अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक्टर्स को इमोशनल देख फैंस की भी आंखे नम हो गई हैं. 

आयुष्मान खुराना के पिता का अंतिम संस्कार आज हुआ. पी खुराना को करीब दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, वो शुक्रवार सुबह तक वेंटीलेटर पर थे जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. पंडित पी खुराना एक जाने- माने ज्योतिष भी थे. आयुष्मान अपने पिता से बेहद करीब थे और वो अपने करियर का श्रेय भी पिता को देते हैं.

ये भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana पर टूटा दुखों का पहाड़, मशहूर ज्योतिष पिता का निधन

आयुष्मान की आंखे और चेहरा साफ बयां कर रहा है कि वे पिता के जाने के गम से बेहाल हैं. इस मुश्किल घड़ी में आयुष्मान के फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं और कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर करते दिख रहे हैं. पी खुराना के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे, एक्टर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना, उनकी पत्नियां और पोते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement