Advertisement

'यंग जनेरेशन नल्ली है', Avneet Kaur से Lip Lock विवाद पर ये क्या बोल गए Nawazuddin Siddiqui, बिगड़ सकता है सारा खेल

Nawazuddin Siddiqui और Avneet Kaur की फिल्म Tiku weds Sheru जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर में दोनों के Lip Lock सीन ने बवाल मचा दिया था. इस मामले पर अब नवाज ने सफाई देते हुए बड़ी बात कह डाली है.

'यंग जनेरेशन नल्ली है', Avneet Kaur से Lip Lock विवाद पर ये क्या बोल गए Nawazuddin Siddiqui, बिगड़ सकता है सारा खेल

Nawazuddin Siddiqui, Avneet Kaur in Tiku weds Sheru

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) जल्द फिल्म टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru Trailer) में नजर आने वाले हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसकी सोशल मीडिया काफी चर्चा थी. इसमें अवनीत और नवाज के एक किसिंग सीन (Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur lip lock scene) ने खूब सुर्खियां बटोरीं. उनका ये सीन तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों ने इसे देखने के बाद उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई. इस मामले पर अब नवाज ने चुप्पी तोड़ी है. 

टीकू वेड्स शेरू के ट्रेलर में नवाज़ुद्दीन और अवनीत के लिप-लॉक सीन ने बवाल खड़ा कर दिया था. दोनों स्टार्स के बीच 28 साल का बड़ा अंतर है इसी कारण नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. नवाजुद्दीन जहां 49 साल के हैं, वहीं अवनीत कौर पिछले साल अक्टूबर में 21 साल की हुई हैं. वहीं हाल ही में IndiaToday को दिए एक इंटरव्यू में नवाज ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि इसमें समस्या क्या है. 

एक्टर ने इस इंटरव्यू में आगे कहा 'रोमांस ऐजलेस है. समस्या ये है कि युवकों के पास कोई रोमांस नहीं बचा है. हम उस जमाने से हैं जब रोमांस की बात ही कुछ और होती थी. हम प्यार में होंगे और सालों तक 'इश्क' में रहेंगे. आज, शाहरुख खान रोमांटिक भूमिकाएं करना जारी रखते हैं क्योंकि युवा पीढ़ी 'नल्ली' (बेकार) है. वे रोमांस नहीं जानते.

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui ने 28 साल छोटी Avneet Kaur के साथ किया Lip Lock, खफा हुए लोग, कर डाले ऐसे ऐसे कमेंट

नवाज ने आगे कहा, 'आज सब कुछ व्हाट्सएप पर होता है, चाहे वह प्यार हो या ब्रेकअप. इसके पीछे एक कारण है. रोमांस में जी चुके लोग रोमांस कर सकते हैं और कौन करेगा?'

ये भी पढ़ें: Avneet Kaur: बेहद शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं अवनीत कौर, खिसकती हुई ड्रेस को बार बार ठीक करती आईं नजर

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को देख कहा जा सकता है कि दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को खास पसंद नहीं आई है. फिलहाल ये 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में फिल्म को लोगों का कितना प्यार और सपोर्ट मिलता है ये तो वक्त ही बताएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement