Advertisement

Auron Mein Kahan Dum Tha की नई रिलीज डेट आई सामने, इन फिल्मों से होगी अजय-तब्बू की टक्कर

अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) की नई रिलीज डेट सामने आ गई है.

Latest News
Auron Mein Kahan Dum Tha की नई रिलीज डेट आई सामने, इन फिल्मों से होगी अजय-तब्बू की टक्कर

Auron Mein Kahan Dum Tha

Add DNA as a Preferred Source

अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) की बीते दिनों रिलीज डेट टाल दी गई थी. फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी.  इस फिल्म की रिलीज डेट टालने का मुख्य कारण यह था कि बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या (Munjya) और कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) जैसी फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि अब मेकर्स ने औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है.

दरअसल, अजय देवगन और तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है और साथ ही नई रिलीज डेट की भी घोषणा की है. अजय ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- इंतजार 2 अगस्त को खत्म हो रहा है. औरों में कहां दम था. यह फिल्म विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट और जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझन से टकराएगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


यह भी पढ़ें- Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: अजय देवगन और तबु की जोड़ी ने लगाई आग, पूरे ट्रेलर में गूंजा एक ही सवाल


निर्देशक नीरज पांडे ने शेयर किया अपडेट

वहीं, नीरज पांडे ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-डियर दोस्तों, हमारी रिलीज की नई तारीख है, इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म निर्माता एनएच स्टूडियोज ने फिल्म स्थगित होने के बारे में पोस्ट किया था. जिसमें कहा था- प्रिय दोस्तों, एग्जीब्यूट और ड्रिस्ट्रीब्यूचर्स की रिक्वेस्ट पर हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म औरों में कहां दम था की रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है. नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी.


यह भी पढ़ें- Auron Mein Kahan Dum Tha की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी अजय देवगन और तब्बू की फिल्म


आगे कैप्शन में लिखा- इंतजार थोड़ा और लंबा है, औरों में कहां दम था. फ्राइडे फिल्मवर्क्स प्रोडक्शन के सहयोग से एनएच स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत  औरों में कहां दम था का निर्माण नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज), संगीता अहीर और शीतल भाटिया द्वारा किया गया है. अब यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement