Advertisement

श्रेयस तलपड़े से महेश मांजरेकर तक,अतुल परचुरे को दी बॉलीवुड सेलेब्स ने अंतिम विदाई

बॉलीवुड से लेकर टीवी शो में नजर आ चुके हैं अतुल परचुरे (Atul Parchure) का 57 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया और आज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए कई सेलेब्स पहुंचे थे.

Latest News
श्रेयस तलपड़े से महेश मांजरेकर तक,अतुल परचुरे को दी बॉलीवुड सेलेब्स ने अंतिम विदाई

Atul Parchure, Shreyas Talpade

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड से लेकर टीवी शो में नजर आ चुके हैं अतुल परचुरे (Atul Parchure) का 57 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. अतुल को बीते दिनों कैंसर था, जिसका इलाज करवा कर वह ठीक हुए थे.  इसके बाद वह अपने कामों में लगे रहते थे. वह जल्द ही सूर्याची पिल्लै नाम के शो में नजर आने वाले थे. लेकिन इसमें शामिल होने से पहले वह बीमार पड़ गए. उनके बीमार होने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दी. लेकिन 14 अक्टूबर को एक्टर का निधन गया. 

अतुल परचुरे के निधन के बाद आज 15 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया गया. एक्टर के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स शामिल हुए. अतुल परचुरे के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े भी पहुंचे थे. इस दौरान वह काफी दुखी नजर आए और नम आंखों से एक्टर ने अतुल को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें- Salman Khan के बाद इस स्टैंड-अप कॉमेडियन को Lawrence Bishnoi से मिली धमकी, पुलिस ने दी सुरक्षा

कई सेलेब्स ने दी एक्टर को श्रद्धांजलि

इसके अलावा प्रिया बापट, सुमित राघवन, एक्ट्रेस रोहिणी हट्टगंड़ी, महेश मांजरेकर समेत कई एक्टर्स अतुल परचरे को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सभी के चेहरे पर उदासी थी.

यह भी पढ़ें- एक ही पार्टनर से दो बार शादी रचा चुके हैं ये स्टार्स, एक का हो चुका है तलाक

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं अतुल

बता दें कि अतुल परचुरे कई फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके हैं. उन्होंने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है. अतुल ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बुढा होगा तेरा बाप, तुमसा नहीं देखा, कलयुग, ए पेइंग गेस्ट, बिल्लू बार्बर, दिल है हिंदुस्तानी, आवारापन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement