Advertisement

Shah Rukh Khan की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! Mannat के रेनोवेशन के बीच जांच के लिए पहुंची BMC

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंगले मन्नत का रेनोवेशन चल रहा है. इस बीच इसको लेकर किसी ने शिकायत की है, जिसको लेकर बीएमसी जांच करने पहुंची थी.

Latest News
Shah Rukh Khan की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! Mannat के रेनोवेशन के बीच जांच के लिए पहुंची BMC

Shah Rukh Khan House Mannat

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं. इस लिस्ट में उनका करोड़ों का घर मन्नत भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती हैं. यह बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र के किनारे बना हुआ है. हालांकि इन दिनों उनके इस घर का रेनोवेशन चल रहा है. लेकिन मन्नत के रेनोवेशन में रुकावट नजर आ रही है. 

दरअसल, हाल ही में बीएमसी को शिकायत मिली है कि बंगले के रेनोवेशन के दौरान CRZ के नियमों का उल्लंघन किया गया है. जिसके कारण अब बीएमसी मन्नत की जांच करने के लिए पहुंची है. वहीं, जैसा कि शाहरुख खान का बंगला समुद्र के किनारे बना है, जिसके कारण कोस्टल रेगुलेशन जोन के नियमों के मुताबिक ही इसको लेकर शिकायत की गई है. शिकायत के बाद 20 जून को बीएमसी की टीम ने मन्नत पहुंचकर बंगले की जांच पड़ताल की. 

आज रिपोर्ट सौंपेगी बीएमसी

वहीं, जांच पड़ताल करने के बाद बीएमसी टीम अब इस की जांच कर रही है कि जो शिकायत की गई है, क्या उसके अनुसार कोस्टल रेगुलेशन जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है या नहीं. इस जांच के बाद आज 21 जून को 11 बजे बीएमसी की टीम शिकायतकर्ता को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. बता दें कि यह शिकायत RTI एक्टिविस्ट संतोष दौंडकर ने की थी.

यह भी पढ़ें- 40 साल पहले लगे सदमे से आज भी उबर नहीं पाई हैं Shah Rukh Khan की बहन, किस्मत के आगे बेबस हैं किंग खान

ग्रेड III हेरिटेज स्ट्रक्चर्स में आता है मन्नत

आपको बता दें कि शाहरुख खान का बंगला मन्नत ग्रेड III हेरिटेज स्ट्रक्चर्स में आता है. जिसके कारण बंगले में किसी भी तरह का स्ट्रक्चरल बदलाव नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अथॉरिटी इसकी इजाजत नहीं देती है. इससे पहले भी संतोष दौंडकर इसकी शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि शाहरुख खान के घर मन्नत में होने वाला रेनोवेशन कोस्टल रेगुलेशन जोन का उल्लंघन कर रहा है. हालांकि उसके बाद दौंडकर की शिकायत पर एनजीटी ने उनसे सबूत मांगे थे. बता दें कि शाहरुख खान के बंगले को रेनोवेट होने में एक साल का समय लग सकता है. इन दिनों एक्टर का पूरा परिवार बांद्रा में ही पास की एक बिल्डिंग में किराए पर रह रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Shah Rukh khan ने बताया जिहाद का असली मतलब

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

काम को लेकर बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे. इसके बाद वह फिल्म किंग में दिखाई देंगे. जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement