Advertisement

Asur 2 ने रिलीज होते ही किया धमाका, इस बात से सबसे ज्यादा इंप्रेस हुए दर्शक, Twitter पर लोग बोले 'ये तो पहली बार देखा'

अरशद वारसी ( Arshad Warsi) की बेहतरीन वेब सीरीज असुर 2(Asur 2) की सीरीज जियो सिनेमा पर रिलीज हो गई है, जिसके बाद फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आया है.

Asur 2 ने रिलीज होते ही किया धमाका, इस बात से सबसे ज्यादा इंप्रेस हुए दर्शक, Twitter पर लोग बोले 'ये तो पहली बार देखा'

Asur 2 Twitter Review: असुर 2 ट्विटर रिव्यू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अरशद वारसी( Arshad Warsi) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज असुर(Asur 2) का दूसरा सीजन तीन साल बाद रिलीज हो चुका है. इस सीरीज के रिलीज होते ही लोग जियो सिनेमा पर इसका मजा ले रहे हैं. असुर का पहला सीजन काफी शानदार रहा था. इस सीजन ने लोगों को चौंका दिया था. साथ ही इसकी कहानी से भी लोग काफी इंप्रेस हुए थे. सीरीज का पहला सीरीज सफल होने के बाद इसके दूसरे सीजन को लेकर भी दर्शक कुछ इसी प्रकार से उम्मीद लगा रहे थे, जिसके बाद सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरा है.

असुर का दूसरा सीजन 1 जून की रात को जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है. दर्शक इसे देर रात से ही देख रहे हैं और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है. असुर सीरीज के फैंस लगातार ट्विटर पर कमेंट कर रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सीरीज में बरुण सोबती और अरशद वारसी अहम भूमिका में नजर आए हैं. साथ ही दोनों सीरीज में शुभ के पीछे दिखाए गए हैं. सीरीज के पहले सीजन में की गई हत्याओं और खेल से सीबीआई ऑफिसर्स परेशना नजर आते हैं. हालांकि दूसरे सीजन में यह एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आता है. 

ये भी पढ़ें- Urfi Javed फिर हुईं टॉपलेस, Instagram Reel में पैंट की जिप खुली देखकर ट्रोल करने लगे लोग

फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

बात करें असुर सीरीज के फैंस के रिएक्शन की तो दर्शक लगातार इसको लेकर ट्विटर पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने सीरीज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या मॉन्स्टर पहचान बनाई है इन्होंने मेन. एनिमेशन, वो संस्कृत श्लोक, उसके पीछे की सोच, एक दम जुनूनी है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- तीन साल का इंतजार रंग लाया. यह शो एक मास्टरपीस है. एक अन्य यूजर ने लिखा- मैंने अपने सेनिमा अनुभव में इस प्रकार का साफ संवाद लेखन कभी नहीं देखा.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां बनेंगी 36 साल की ये हसीना? Citadel से सामने आई शॉकिंग अपडेट

सारे एपिसोड्स रिलीज करने की डिमांड की

आपको बता दें कि असुर का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है.  हालांकि सीरीज के फिलहाल 2 एपिसोड रिलीज किए गए हैं. जिसके बाद फैंस इसके बाकी सभी एपिसोड को जल्द से जल्द रिलीज करने की डिमांड भी कर रहे हैं. एपिसोड्स रिलीज करने को लेकर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा-जियो सिनेमा असुर के अन्य एपिसोड जल्द से जल्द रिलीज कर दो. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement