Advertisement

Ask SRK: Virat Kohli-Ravindra Jadeja के डांस से इंप्रेस हुए Shah Rukh Khan, बोले 'मुझे सीखना पड़ेगा'

Virat Kohli और Ravindra Jadeja के वायरल डांस वीडियो पर Shah Rukh Khan का रिएक्शन सामने आया है.

Ask SRK: Virat Kohli-Ravindra Jadeja के डांस से इंप्रेस हुए Shah Rukh Khan, बोले 'मुझे सीखना पड़ेगा'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का जादू रिलीज के इतने दिनों बाद भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. पठान भारत समेत दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने महज 19 दिनों में वर्ल्डवाइड 946 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इन सब के बीच आज वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2023) के मौके पर किंग खान ने एक बार फिर अस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन रखा है, जिसमें शाहरुख अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच किंग खान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तारीफ भी करते नजर आए. 

दरअसल, बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ी शाहरुख खान के गाने 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, #AskSRK सेशन में एक फैन ने ये वीडियो दिखाते हुए किंग खान को इसपर अपनी राय देने के लिए कहा था. अब इसे लेकर शाहरुख खान का कैसा रिएक्शन रहा, आप खुद ही देख लीजिए-

यहां देखें शाहरुख खान का रिएक्शन-

 

यह भी पढ़ें- Pathaan Controversy: अयोध्या के संत ने पार की हदें, पहले Shah Rukh Khan को दी जिंदा जलाने की धमकी अब कर दी तेरहवीं  

बता दें कि ये वीडियो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान का है.  ब्रेक में विराट और जडेजा पठान फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' का हुक स्टेप करते नजर आए थे जिसके बाद से ही ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, चंद सेकंड के इस क्लिप को लेकर शाहरुख खान का जवाब भी लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो को देखने के बाद एक्टर ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए लिखा है, 'ये मुझसे ज्यादा अच्छा कर रहे हैं. हमें विराट और जडेजा से ये सीखना होगा.' 

यह भी पढ़ें- जब शराब पीकर पार्टी में शाहरुख खान को छेड़ने लगीं Swara Bhaskar, जानें फिर क्या हुआ? 

इतना ही नहीं, इसके अलावा भी किंग खान फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब देते नजर आए. आइए एक नजर डालते हैं इनमें से कुछ पर-

 

 

 

 

 

 

 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement