Advertisement

NMACC: Aryan Khan ने Ananya Panday को पहले किया इग्नोर, बाद में साथ क्लिक कराईं फोटो, लोग बोले 'ये क्या देखना पड़ रहा है'

Aryan Khan और Ananya Panday एक बार फिर चर्चा में हैं. NMACC इवेंट से आर्यन का अनन्या को इग्नोर करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है.

NMACC: Aryan Khan ने Ananya Panday को पहले किया इग्नोर, बाद में साथ क्लिक कराईं फोटो, लोग बोले 'ये क्या देखना पड़ रहा है'

Aryan Khan Ananya Panday

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई में बीतें दिनों नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) के स्टार-स्टडेड इवेंट की काफी चर्चा रही. सोशल मीडिया पर इस इवेंट से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं जो काफी वायरल हो रही हैं. इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ हॉलीवुड के स्टार्स का भी जमावड़ा देखने को मिला. इसी बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बार फिर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को इग्नोर करते दिखे. हालांकि इसके बाद गौरी खान (Gauri Kham) ने कुछ फोटो पोस्ट कीं जिसमें आर्यन और अनन्या एक साथ एक फ्रेम में नजर आए.

NMACC इवेंट से एक वीडियो सामने आया था जिसमें आर्यन खान और अनन्या पांडे एक साथ नजर आए. वीडियो देख लोगों ने कहा कि शाहरुख खान के बेटे ने एंट्री करते समय अनन्या पांडे को अनदेखा कर दिया था. हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए मां गौरी खान ने अनन्या के साथ तस्वीरों की एक सीरीज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनके साथ एक फोटो में हॉलीवुड स्टार पेनेलोप क्रूज भी नजर आ रही हैं. 

बता दें कि चंकी पांडे का परिवार शाहरुख खान के परिवार के काफी करीब है. सुहाना और अनन्या तो बचपन की अच्छी दोस्त हैं. वहीं गौरी और चंकी की पत्नी भावना पांडे भी अच्छी दोस्त हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

ये भी पढ़ें: NMACC Gala: Hollywood स्टार्स पर चढ़ा देसी रंग, साड़ी में नजर आईं Gigi Hadid और Zendaya, देख फैंस हुए क्रेजी

वहीं इस शानदार इवेंट में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, गिगी हदीद, टॉम हॉलैंड, काजोल, रेखा, करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट राजकुमार राव, पत्रलेखा सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. इस इवेंट में आर्यन खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, न्यासा देवगन, ओरी जैसे स्टार किड्स भी नजर आए

ये भी पढ़ें: NMACC: Nita Ambani के इवेंट में बॉलीवुड सितारों का जलवा, SRK की फैमिली संग Salman Khan बॉन्डिंग पर फिदा हुए फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement