Advertisement

ये वीडियो देख लिया तो अरेंज मैरिज का नाम सुनकर कांप जाएंगे, सच्ची हैं सारी घटनाएं

ओटीटी पर अरेंज मैरिज के नाम पर हुई चौंकाने वाले क्राइम की सच्ची घटनाओं पर सीरीज आने वाली है. इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

Latest News
ये वीडियो देख लिया तो अरेंज मैरिज का नाम सुनकर कांप जाएंगे, सच्ची हैं सारी घटनाएं

Wedding Dot Con Trailer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों आए दिन चौंकाने वाली क्राइम की घटनाएं देखने- सुनने को मिल जाती हैं. क्राइम- थ्रिलर फिल्मों और सीरीज तो ओटीटी पर सबसे ज्यादा चलने वाले कंटेंट में से है. वहीं, हाल ही में ऐसी सीरीज का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें क्राइम की सच्ची घटनाएं दिखाई गई हैं. ये आपराधिक घटनाएं अरेंज मैरिज के नाम पर हुई हैं. अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आने वाली इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह अरेंज मैरिज के जरिए अपराधियों ने लड़कियों को जाल में फंसाया था. ये सीरीज आप कब देख सकते हैं ट्रेलर के साथ इसकी सारी डिटेल्स शेयर कर दी गई हैं.

दरअसल, हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आने वाली डॉक्यू सीरीज 'वेडिंग डॉट कॉन' का ट्रेलर सामने आया है. इस ट्रेलर में अरेंज मैरिज के नाम पर हुई क्राइम की सच्ची घटनाओं के बारे में बताया गया है. ट्रेलर में गया है कि किस तरह कई लड़कियों के मैट्रीमोनियल साइट पर मिले लड़के ने ठगा और उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ कर फरार हो गया. क्राइम की इन घटनाओं को असली विक्टिम बयां करते दिखाई दे रहे हैं. सीरीज में मुलाकात से लेकर फरार होने तक ठग की पूरी करतूतों का खुलासा किया गया है. इस ठग ने किसी से 15 लाख, किसी से 22 लाख, किस से 50 तो किसी से 1 करोड़ से ज्यादा रुपए ठगे हैं. यहां देखें इस सीरीज का ट्रेलर- ये भी पढ़ें- Mirzapur, Paatal Lok नहीं, ये हैं इस साल रिलीज हुई अबतक की Best Crime Thriller Web Series

सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 29 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. जिसमें पीड़ित लड़कियां दिखाई जाएंगी. हालांकि, कुछ लड़कियों की पहचान छुपाने के लिए उनका चेहरा नहीं दिखाया जाएगा. इस सीरीज के ट्रेलर पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोगों ने लंबे- लंबे कमेंट्स करके अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं के बारे में खुलासा किया है. कई लोगों का कहना है कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री आज-कल हर किसी को देखनी चाहिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement