Advertisement

Bollywood के बाकी स्टार किड्स की तरह बेहद ग्लैमरस हैं Arjun Rampal की बेटी, एक्टिंग छोड़ चुना ये करियर

Arjun Rampal बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और मॉडल हैं. उनकी बेटी Myra ने बी-टाउन के स्टार किड की तरह एक्टिंग को ना चुनकर अपना अलग करियर बनाया है.

Latest News
Bollywood के बाकी स्टार किड्स की तरह बेहद ग्लैमरस हैं Arjun Rampal की बेटी, एक्टिंग छोड़ चुना ये करियर

Arjun Rampal अर्जुन रामपाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) कभी जाने माने मॉडल रह चुके हैं. अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से शादी की थी. दोनों की दो बेटियां है- महिका और मायरा. हालांकि शादी के 21 साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया था पर एक्टर अब भी अपनी दोनों बेटियों के काफी करीब हैं. इसी बीच एक्टर ने अपनी बेटी मायरा रामपाल (Myra Rampal) की एक फोटो शेयर की है जो कि बेहद खास है.  

दरअसल बीते दिन मुंबई में Dior के 2023 प्री-फॉल फैशन शो हुआ. इस शो में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. खास बात ये रही कि अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा इस फैशन शो में नजर आईं वो भी एक मॉडल के तौर पर. इस फैशन शो से उन्होंने रैंप पर डेब्यू किया था. एक्टर प्राउड फादर फील कर रहे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मायरा की एक तस्वीर पोस्ट की जब वो रनवे पर चल रही थीं और उनकी जमकर तारीफ की. फैशन शो के लिए मायरा ने पिंक कलर का आउटफिट पहना था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal की बेटी इन ग्लैमरस Photos की वजह से बनीं नेशनल क्रश, लोग बोले एक्ट्रेस मैटेरियल

फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी खूबसूरत छोटी राजकुमारी ने अपने पहले रनवे में वॉक किया. वो भी क्रिश्चियन डायर (Christian Dior) के लिए. इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि उसने यह सब अपनी महनत से किया. ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक होने के लिए. सभी टफ कंटेस्टेंट से चुनी गई. उसने हम सभी को बहुत गर्व महसूस कराया है. उसकी और ज्यादा सफलता, प्यार और खुशी की कामना. आप एक स्टार हैं.'

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal: सुपरमॉडल से हीरो बनकर मचाई हलचल, नेशनल अवॉर्ड जीतकर बदल डाला ट्रेंड

बता दें कि अर्जुन अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके हैं लेकिन अपनी बेटियों (Arjun Rampal Daughter) से काफी करीब हैं. वो दोनों बेटियों के साथ अकसर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. उनकी बेटी मायरा रामपाल (Mayra Rampal) हमेशा चर्चा में रहती हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज (Glamours Photos) देखकर कई लोगों ने उन्हें एक्ट्रेस (Bollywood Actress) के रूप में देखा पर अब लगता है वो एक्टिंग छोड़ मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement