Advertisement

Malaika Arora को 5 साल डेट करने के बाद शादी के लिए तैयार नहीं हैं Arjun Kapoor, बता दी ये बड़ी वजह

Arjun-Malaika Wedding Plans: कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए गए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के फैंस हमेशा इस बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं कि आखिर यह जोड़ी अपने रिश्ते को एक वाजिब नाम कब देगी?

Latest News
Malaika Arora को 5 साल डेट करने के बाद शादी के लिए तैयार नहीं हैं Arjun Kapoor, बता दी ये बड़ी वजह

malaika arora, arjun kapoor : मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Arjun-Malaika Wedding Plans: बॉलीवुड सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस कपल के फैंस इस बात को जानने के लिए काफी बेताब हैं कि आखिर यह जोड़ी शादी के बंधन में कब बंधने वाली है? इस बार करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) पर नजर आए अर्जुन कपूर ने अपनी वेडिंग प्लान को लेकर खुलासे किए हैं. चैट शो के दौरान अर्जुन कपूर ने करण जौहर को बताया है कि फिलहाल उनकी शादी का कोई प्लान नहीं है.

कॉफी विद करन के हालिया एपिसोड में अर्जुन कपूर अपनी चचेरी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ नजर आए थे. जहां सोनम कपूर ने अपनी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए, तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका संग अपने रिश्ते  के बारे में करण जौहर से बातचीत की. 

ये भी पढ़ें - मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए Arjun Kapoor, बोले- आपके बिना अधूरा हूं

करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा संग उनकी शादी के बारे में सवाल किए. जिसका जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि फिलहाल शादी का कोई मूड नहीं है. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

5 साल एक दूसरे को डेट कर चुके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आखिर अभी तक शादी क्यों नहीं की इसके बारे में जवाब देते हुए अर्जुन कपूर ने कहा,  "मैं इस समय अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहता हूं, साथ-साथ मैं प्रोफेशनली थोड़ा स्टेबल होना चाहता हूं. मैं ऐसा काम करना चाहूंगा जिस से मुझे खुशी मिले, अगर मैं खुश रहूंगा तो अपने पार्टनर को खुश रख सकता हूं."

ये भी पढ़ें - Arjun Kapoor से ब्रेकअप की अफवाहों पर Malaika Arora ने किया रिएक्ट? बोलीं- 40 की उम्र में प्यार...

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे. यह फिल्म साल 2014 में आई 'एक विलेन' का सीक्वल थी. एक विलेन रिटर्न्स से निर्माताओं को जितनी उम्मीदें थे यह फिल्म वैसी खरी उतर नहीं पाई. फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा जॉन अब्राहम तारा सुतारिया और दिशा पटानी लीड रोल में थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement