Advertisement

'बुरे वक्त में साथ दूंगा', पिता की दूसरी शादी और मलाइका संग ब्रेकअप पर Arjun Kapoor ने कही दिल की बात

Arjun Kapoor ने बताया कि वो एक्स गर्लफ्रेंड Malaika Arora के पिता के निधन के बाद भी उनके लिए क्यों खड़े थे. साथ ही एक्टर ने अपने पिता और Sridevi के रिश्ते को बात की.

Latest News
'बुरे वक्त में साथ दूंगा', पिता की दूसरी शादी और मलाइका संग ब्रेकअप पर Arjun Kapoor ने कही दिल की बात

Arjun Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का फिल्मी करियर उतार चढ़ाव से भरा रहा है. इसी साल वो फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में विलेन के रोल में नजर आए जिसे देख लोग काफी इंप्रेस हुए और उनकी काफी तरीफ हुई. वहीं इसी साल एक्टर का मलाइका अरोड़ा (Arjun Malaika Breakup) संग ब्रेकअप भी हुआ था जिसको लेकर उन्होंने खुलकर तो नहीं पर इशारों में बात की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप और पिता बोनी कपूर की श्रीदेवी संग दूसरी शादी को लेकर बात की है. 

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी एक्स मलाइका अरोड़ा के साथ मुश्किल वक्त में उनके खड़े होने के अपने फैसले के बारे में बात की, जब कुछ महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था. राज शमनी के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपने रिश्तों पर चर्चा की. इसी दौरान उन्होंने कहा 'मलाइका के पिता के बारे में भी सुनकर मैं खुद को रोक नहीं पाया. मैंने इमोशनल बॉन्ड बनाया है. मैं इस पर विश्वास करता हूं. वो मुझे बुलाएंगे मैं जाऊंगा. बुरा वक्त में साथ दूंगा.'

पिता की दूसरी शादी पर कही ये बात
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने श्रीदेवी संग दूसरी शादी की थी. इसका असर कभी अर्जुन पर पड़ा था. उन्होंने कहा 'मैं बहुत जल्दी जिम्मेदार सा महसूस करने लगा. क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि माता पिता के साथ मैं रिश्ता खो दूं. इसलिए मैंने चीजें समझने की कोशिश की. वह खुश थे इसलिए मुझे भी दिक्कत नहीं हुई. ठीक है जो हो गया वो हो गया.'

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor संग ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, शेयर किया पोस्ट

अर्जुन कपूर पहले भी कई बार अपनी जिंदगी के बारे में बात कर चुके हैं. वो अपने रिश्ते, काम और नेपो किड होने वाले मुद्दे पर खुलकर बात रखते हैं. फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में नजर आए थे. इसमें में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार भी थे. हालांकि इससे पहले एक्टर एक हिट के लिए तरस गए थे. 

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor थे इस हसीना के दीवाने, दो साल तक किया डेट, Malaika Arora से था खास कनेक्शन

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement