Advertisement

Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor ने की सगाई, शेयर की अपनी प्रपोजल स्टोरी

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) से सगाई कर ली है. इसकी हाल ही में उन्होंने फोटो शेयर की है और अपनी प्रपोजल स्टोरी भी बताई है.

Latest News
Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor ने की सगाई, शेयर की अपनी प्रपोजल स्टोरी

Anshula Kapoor, Rohan Thakkar

Add DNA as a Preferred Source

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ऐसे तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं. हालांकि बीते दिनों वह शो द ट्रेटर्स में नजर आईं थी. इन सभी के बीच अंशुला ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. साथ ही उन्होंने अपनी प्रपोजल स्टोरी भी शेयर की है.

अंशुला ने शेयर की प्रपोजल स्टोरी

दरअसल, अंशुला ने रोहन के साथ के साथ कुछ तस्वीरें की हैं. इन तस्वीरों में अंशुला के बॉयफ्रेंड रोहन उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह काफी खुश दिख रही हैं. अंशुला ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है और कहा, '' हम एक ऐप पर मिले थे. एक मंगलवार को रात 1.15 बजे बात करना शुरू किया. हमने उस सुबह 6 बजे तक बात की और किसी तरह तब भी, ऐसा लगा कि किसी जरूरी चीज की शुरुआत हुई है. 3 साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में सेंट्रल पार्क में महल के सामने, उसने प्रपोज किया. ठीक 1.15 बजे भारतीय समय पर.

यह भी पढ़ें- The Traitors के बाद अंशुला कपूर का हुआ बुरा हाल, शो से निकलने के बाद झेली ये बीमारी, बोलीं 'ये तनावपूर्ण था'

उन्होंने आगे लिखा, '' दुनिया उस पल के लिए बस इतनी देर के लिए रुक गई ताकि मैजिकल फील हो. बस एक शांत तरह का प्यार जो घर जैसा लगता है. मैं कभी भी परियों की कहानियों में विश्वास करने वाली लड़की नहीं रही, लेकिन उस दिन रोहन ठक्कर ने मुझे जो दिया वह बेहतर था. क्योंकि यह जानबूझकर किया गया. विचारशील, रियल, हम. मैंने हां कह दिया. बहसूरत आंसुओं, कांपती हंसी और उस तरह की खुशी के साथ जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. 2022 से यह हमेशा आप ही रहे हैं. मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर ली है. मेरी सिक्योर जगह. मेरा शख्स. पसंदीदा लड़का. पसंदीदा शहर और अब मेरी पसंदीदा हां.

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor थे इस हसीना के दीवाने, दो साल तक किया डेट, Malaika Arora से था खास कनेक्शन

कौन है अंशुला कपूर

बता दें कि अंशुला प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी दिवंगत पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी है. हाल ही में उन्हें स्ट्रीमिंग रियलिटी शो द ट्रेटर्स में देखा गया था, जिससे वह बाहर हो गई थीं. प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाले इस सो के पहले सीजन के विनर के रूप में उर्फी जावेद और निकिता लूथर को ताज पहनाया गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement