Advertisement

Arjun Kapoor थे इस हसीना के दीवाने, दो साल तक किया डेट, Malaika Arora से था खास कनेक्शन

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में अपने सिंगल होने की पुष्टि की है. वहीं, आज हम अर्जुन की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें उन्होंने दो साल तक डेट किया था और उनका मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग खास कनेक्शन है.

Latest News
Arjun Kapoor थे इस हसीना के दीवाने, दो साल तक किया डेट, Malaika Arora से था खास कनेक्शन

Malaika Arora Arjun Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है. हालांकि हाल ही में अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन (Singham Again) के प्रमोशन के दौरान पुष्टि की है कि वह सिंगल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर मलाइका से पहले एक सुपरस्टार की बहन को डेट कर चुके हैं, जिसका कनेक्शन मलाइका से भी रहा है. अर्जुन उस लड़की के प्यार में दीवाने थे. उन्होंने एक दूसरे को दो सालों तक डेट किया था. 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की. बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर महज 18 साल के थे, जब उन्हें सलमान खान की बहन अर्पिता खान से प्यार हो गया था. उस दौरान अर्जुन का वजन 140 किलो था और यह रिश्ता महज दो ही साल तक चला था. हालांकि दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते के बारे में पता था. बता दें कि जब अर्जुन और अर्पिता एक दूसरे को डेट कर रहे थे. तब मलाइका, खान परिवार की बहू थीं और उस नाते वह तब अर्पिता की भाभी थीं.

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने किया Malaika Arora से ब्रेकअप! Singham Again की रिलीज से पहले खुलेआम कही ये बात

अर्पिता को अर्जुन ने किया था दो साल तक डेट

अर्पिता खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, '' मेरा पहला और अब तक का इकलौता सीरियल रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ रहा था. जब मैं 18 साल का था, तब हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और यह रिश्ता दो सालों तक चला था. मैं पहले से ही सलमान भाई से जुड़ा हुआ था, लेकिन 'मैंने प्यार क्यों किया' फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा भाई से रिश्ता शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप रुमर्स के बीच इवेंट में Malaika Arora और Arjun Kapoor ने किया एक दूसरे को इग्नोर, Video देख फैंस को सताई चिंता

इस दौरान अर्जुन ने ये भी बताया कि सलमान उनके और अर्पिता के रिश्ते का काफी सम्मान करते थे. उन्होंने कहा, '' मैं सलमान भाई से डरता था और जाकर उन्हें और पूरे परिवार को बताया क्योंकि मैं चाहता था कि वो पहले मुझे जानें. वे इस बारे में बहुत काइंड थे. मैं हैरान रह गया, लेकिन वह लोगों और रिश्तों का सम्मान करते हैं. वाकई में वह उस रिश्ते में पक्षपाती है और हमेशा ही मेरी साइड लेते थे. 

इसके अलावा अर्जुन ने ये भी बताया कि फिल्म सलाम ए इश्क के दौरान वह निखिल आडवाणी को असिस्ट कर रहे थे और उन्हें लगा कि उनकी लाइफ शॉर्टेड है. हालांकि इस बीच उनका और अर्पिता का ब्रेकअप हो गया. उन्होंने कहा, '' ब्रेकअप के बाद भी मैं उनके (सलमान खान) के साथ घूमता था. वह मेरे दोस्त, मेरे पिता की तरह, बड़े भाई की तरह मेरे लिए सब कुछ थे. वह बड़े थे, जो मेरे पास कभी नहीं था और उसने मुझे यह महसूस कराया कि यह कितना जरूरी है कि मेरा एक बड़ा भाई है. 

अर्पिता ने आयुष संग की शादी

बता दें कि अर्पिता खान ने आयुष शर्मा संग कई सालों की डेटिंग के बाद शादी की. कपल के दो बच्चे हैं. वहीं, अर्पिता संग शादी के बाद आयुष को सलमान खान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement