Advertisement

Arjun Kapoor को नहीं पसंद Malaika Arora की ये आदत, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Arjun Kapoor और Malaika Arora की कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है. उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इसी बीच अर्जुन ने मलाइका की एक ऐसी लत के बारे में बताया है जिससे वो परेशान हो गए हैं.

Arjun Kapoor को नहीं पसंद Malaika Arora की ये आदत, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Arjun Kapoor Malaika Arora 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब खुलकर एक दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं. दोनों हाल ही में अपने पेरिस वेकेशन से वापस आए हैं और लगातार पोस्ट कर अपने रोमांटिक वेकेशन की फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं. अपने पेरिस ट्रिप में अर्जुन, मलाइका के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए. फैंस को उनकी फोटो और वीडियो काफी पसंद आए थे. इसी बीच अर्जुन ने मलाइका की एक ऐसी लत के बारे में बताया है जिससे वो परेशान हो गए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने के बाद आखिरकार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खुलकर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं. बीते दिनों ये दोनों एक साथ पेरिस के वैकेशन पर निकले थे. इस ट्रिप की फोटोज में मलाइका-अर्जुन की रोमांटिक कैमिस्ट्री नजर आ रही थी. हाल ही में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड की एक लत के बारे में बताते हुए फोटो शेयर किया है. इस फोटो में दोनों मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आए. इस फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा- 'Shopaholic के साथ एक सेल्फी.'

ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने Arjun Kapoor को हाथों से खिलाया खाना, रोमांटिक वीडियो में पहली बार दिखी ऐसी कैमिस्ट्री

बता दें कि शॉपाहोलिक उस इंसान को कहते हैं जो खरीदारी का इतना आदी है कि अपना बजट ही बिगाड़ लेता है. कपल की इस फोटो पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर पेरिस की ट्रिप प्लान किया थी. इस दौरान उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया था. दोनों ने लजीज डिशेज इंजॉय कीं और जमकर मस्ती भी की थी.

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor-Malaika Arora Paris Trip: एफिल टावर के करीब जा कर प्यार लुटा रहे हैं अर्जुन-मलाइका

मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है लेकिन शादी के सवाल को उन्होंने टाल दिया है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने फाइनली शादी का फैसला कर लिया है. बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो खुद मलाइका और अर्जुन ही बता सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement