Advertisement

Arjun Kapoor को देखते ही Malaika Arora का नाम चिल्लाने लगे फैंस, 'Kuttey' एक्टर ने शर्माते हुए दिया ऐसा जवाब-Video

Arjun Kapoor अपनी फिल्म 'कुत्ते' (Kuttey) का प्रोमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर Malaika Arora का नाम लेते हुए बल्श करते नजर आए.

Arjun Kapoor को देखते ही Malaika Arora का नाम चिल्लाने लगे फैंस, 'Kuttey' एक्टर ने शर्माते हुए दिया ऐसा जवाब-Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) प्रोफेशलन लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' (Kuttey) के प्रोमोशन में बिजी हैं. इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के नाम पर बल्श करते नजर आ रहे हैं. वहीं, इसके बाद अर्जुन जो कुछ कहते हैं, उसे सुनने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीती शाम अर्जुन कपूर अपनी फिल्म को प्रोमोट करने एक इवेंट में पहुंचे थे. इस बीच अर्जुन को देखते ही फैंस जोर-जोर से मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाने लगे. इधर, फैंस के ऐसा करने पर एक्टर लाख कोशिशों के बाद भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए और बड़े ही अनोखे अंदाज में फैंस को जवाब दे डाला.

यह भी पढ़ें- Varun Dhawan के Kiara Advani को Kiss करने पर भड़क उठे थे Sidharth Malhotra, एक्टर को लेकर कही थी ये बात?

शुरुआत में सिचूएशन को संभालने की कोशिश करते हुए एक्टर कहते हैं, 'आप चैट खत्म कर लो उसके बाद बात करते हैं.' हालांकि, इसके बाद फैंस और जोर-जोर से मलाइका का नाम चिल्लाने लगते हैं. इस पर अर्जुन बल्श करते हुए कहते हैं, 'मलाइका तो इस वक्त नहीं है, राधिका से काम चला लो. मैं गारंटी देता हूं मलाइका विल अप्रूव राधिका का धन ते नान स्टेप...आप देखना चाहते हैं.'

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मलाइका का नाम लेते ही अर्जून का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है. वहीं, एक्टर की बात सुनने के बाद फैंस भी जोर-जोर से हूटिंग करते नजर आए. 

 

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी वॉकल हैं और अक्सर एक-दूसके का हाथ थामें स्पॉट हो जाते हैं. वहीं, बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो अर्जुन की फिल्म 'कुत्ते' 13 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं. दूसरी ओर मलाइका इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. शो में एक्ट्रेस एकदम बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement