Advertisement

दो गाड़ियों के बीच आने से बाल-बाल बचीं Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

Giorgia Andriani का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद को एक्सीडेंट से बचाती नजर आ रही हैं.

Latest News
दो गाड़ियों के बीच आने से बाल-बाल बचीं Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल

Arbaaz Khan, Giorgia Andriani: जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) आए दिल सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो कभी अपने जिम लुक तो कभी अपने हॉट फोटोशूट के जरिए फैंस को इंप्रेस करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में जॉर्जिया अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. इस वीडियो में जॉर्जिया एक एक्सीडेंट की शिकार होने से बाल-बाल बच गई हैं. वो दो गाड़ियों के बीच आने वाली थीं लेकिन उन्होंने खुद को इस हादसे से बचा लिया. हालांकि, वो किसी ऐसी जगह पर थीं जहां कम स्पेस के कारण गाडियों की स्पीड काफी स्लो थी.

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पीच कलर की एक क्यूट ड्रेस पहने गाड़ी से उतरती दिखाई रही हैं. वो अपनी गाड़ी से उतरकर जैसे ही दूसरी तरफ जाने की कोशिश करती हैं, उनके सामने एक गाड़ी आ जाती हैं. जॉर्जिया दो गाड़ियों के बीच में आने ही वाली होती हैं कि अचानक वो पीछे हट जाती हैं और उन्हें सामने वाली गाड़ी पर गुस्सा आ जाता है. जॉर्जिया इस वीडियो में गाड़ी की बोनट पर हाथ मारकर ड्राइवर को पीछे हटने का इशारा करती हैं. उनके चेहरे पर परेशानी साफ नजर आ रही है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani ने दिखाया हॉट अवतार, Photos ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

राहत की बात ये है कि ये वाकया एक ऐसी जगह पर हुआ है जहां पर स्पेस कम होने के कारण गाड़ियों की स्पीड काफी स्लो है और इसी वजह से जॉर्जिया के साथ कोई खतरनाक हादसा नहीं हुआ. बता दें कि जॉर्जिया मूल रूप से इटली की हैं लेकिन कई हिंदी म्यूजिक वीडियोज और मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा रह चुकी हैं. जॉर्जिया अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. वो बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर अरबाज खान (Arbaaz Khan) को डेट कर रही हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ अपना रिश्ता कबूल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani ने उर्फी जावेद को दी मात, Photos में देखें कैसे रूमाल से बना डाला टॉप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement