Advertisement

AR Rahman की बेटी के रिसेप्शन की फोटो आई सामने, पापा रहमान ने शेयर किया शादी का खूबसूरत वीडियो

AR Rahman की बेटी खातिजा रहमान के रिसेप्शन की फोटो वायरल हो रही हैं. साथ ही खातिजा का ब्राइडल लुक भी काफी चर्चा में है.

AR Rahman की बेटी के रिसेप्शन की फोटो आई सामने, पापा रहमान ने शेयर किया शादी का खूबसूरत वीडियो

Khatija Rehman Reception खातिजा रहमान रिसेप्शन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) की बेटी खातिजा रहमान (Khatija Rahman) कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधी थीं. बीती रात चैन्नई में खातिजा का ग्रैंड रिस्प्शन रखा गया जिसकी फोटो काफी वायरल हो रही हैं. इससे पहले उनकी शादी की फोटो भी काफी चर्चा में थीं. इसी के साथ एआर रहमान ने बेटी की शादी का एक खूबसूरत से वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

खातिजा रहमान ने ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद (Riyasdeen Shaik Mohamed) के साथ 5 मई को शादी की थी. हाल ही में उनका रिसेप्शन रखा गया जिसमें खातीजा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पर्पल कलर के ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग नकाब भी पहना था. वहीं खातिजा के पति रियासदीन ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आए. इस दौरान एआर रहमान और उनका परिवार खूब पोज देता दिखाई दिया.

Yo yo honey singh at Khatija Rahman reception

Manisha Koirala

इस ग्रैंड रिस्प्शन में कई बड़े सितारे मौजूद रहे. रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) और मनीषा कोइराला के अलावा और भी सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)

वहीं एआर रहमान ने अपनी बेटी की शादी का एक खूबसूरत सा वीडियो भी शेयर किया जिसमें शादी की सारी झलकियां देखने को मिलीं. फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. 3.32 मिनट के इस खूबसूरत वीडियो में ब्राइडल एंट्री से लेकर खूबसूरत सजावट, दूल्हे की एंट्री, वेडिंग केक, शादी की रस्मों तक, सभी कुछ नजर आ रहा है. वीडियो में एआर रहमान को भावुक होते हुए भी देखा जा सकता है. इस वीडियो के कैप्शन में रहमान ने लिखा, “दो आत्माओं का मिलन.”

ये भी पढ़ें: AR Rahman की बेटी Khatija ने कर ली शादी, सालों पहले ससुर जी के साथ काम कर चुका है दूल्हा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement