Advertisement

AR Rahman ने बीवी को हिंदी बोलने से रोका, Video में देखें क्यों कहा 'तमिल में बात करो'

AR Rahman एक अवॉर्ड ईवेंट पर अपनी पत्नी Saira Banu के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सायरा को सबके सामने हिंदी नहीं बल्कि तमिल में बात करने के लिए कहा.

AR Rahman ने बीवी को हिंदी बोलने से रोका, Video में देखें क्यों कहा 'तमिल में बात करो'

AR Rahman Wife Saira Banu: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) अपने टैलेंट के दमपर दुनिया भर में पहचान बन चुके हैं. वहीं, हाल ही में फिर से उन्हें एक अवॉर्ड शो में सम्मानित किया गया है. इस ईवेंट में एआर रहमान के साथ उनकी पत्नी सायरा बानो (AR Rahman Wife Saira Banu) भी दिखाई दीं और यही नहीं वो अवॉर्ड लेने स्टेज पर भी उनके साथ पहुंचीं. हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाएं होने लगी हैं. एआर रहमान ने अपनी पत्नी को स्टेज पर बोलने के लिए कहा और इसके साथ ही कह दिया कि वो हिंदी (Hindi) में नहीं बल्कि तमिल (Tamil) में बात करें.

दरअसल, हाल ही में एआर रहमान, साउथ के बड़े अवॉर्ड ईवेंट विकटन सिनेमा अवॉर्ड शो पर पुरस्कार लेने पहुंचे थे. इस दौरान वो अपनी पत्नी को भी स्टेज पर लेकर गए थे. एआर रहमान को अवॉर्ड मिलते ही सायरा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी. इसके बाद रहमान ने पत्नी की टांग खिचाई शुरू कर दी, तमिल में बोल रहे एआर रहमान की सारी बातें सायरा को समझ आ गईं और वो हैरान होकर उन्हें देखने लगीं. तभी अचानक एआर रहमान ने सायरा को दो शब्द बोलने के लिए कहा और इसके साथ ही हंसते हुए कहा कि 'हिंदी में नहीं तमिल में बात करो'. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- AR Rahman Birthday: कभी आत्महत्या के बारे में सोचते थे एआर रहमान, इस वजह से हिंदू से बने थे मुसलमान

एआर रहमान की बात सुनकर सायरा घबरा गईं लेकिन उन्होंने मामला संभाल लिया और बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ अंग्रेजी में कहा- 'माफ करें, मैं तमिल में उतनी फ्लूएंट नहीं हूं. मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं क्योंकि मुझे इनकी आवाज बहुत पसंद है और मुझे उनकी आवाज से ही प्यार हुआ था'. बता दें कि रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की थी और दोनों की शादी एक अरेंज मैरिज है. वायरल हो रहे इस अवॉर्ड शो के वीडियो में रहमान और सायरा की क्यूट कैमिस्ट्री साफ नजर आई.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने 'छैय्या छैय्या' सॉन्ग को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से परेशान थे किंग खान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement