Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 31 साल की एक्ट्रेस अपर्णा नायर ने ली अंतिम सांस, संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अपर्णा नायर(Aparna Nair) अपने तिरुवनंतपुरम वाले घर में मृत पाई गई हैं. एक्ट्रेस के निधन से परिजनों का काफी बड़ी झटका लगा है.

Latest News
फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 31 साल की एक्ट्रेस अपर्णा नायर ने ली अंतिम सांस, संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

Aparna Nair

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के निधन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. एक के बाद एक करके कई सितारों का निधन हो चुका है. जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर दर्शक भी काफी हैरान हैं. इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अपर्णा नायर(Aparna Nair) का निधन हो गया है.

अपर्णा नायर का निधन देर रात अपने तिरुवनंतपुरम वाले घर में मृत पाई गई हैं. फिलहाल एक्ट्रेस के निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. वहीं, एक्ट्रेस के घर में मातम छाया हुआ है. 

अस्पताल में रखा गया है शव

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मौत करीब 7.30 बजे हुई है और इस दौरान उनकी मां और बहन घर पर मौजूद थी. जब अपर्णा को इस स्थिति में देखने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए थे. एक्ट्रेस का शव भी फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस को भी इन्फॉर्म किया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ें- Abhishek Malhan और Jiya Shankar म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे साथ, लीक हुआ फर्स्ट लुक

अपर्णा की मौत से परिवार को लगा सदमा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस शादी शुदा थी और उनके परिवार में दो बेटियां और पति हैं. जो उनकी मौत से सदमे में हैं. परिजनों का फिलहाल बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- Jawan में गंजा होने के बाद Shah Rukh Khan ने कर दिया ये ऐलान, बोले- ये पहली और आखिरी बार है  

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अपर्णा

वहीं, अपर्णा के काम को लेकर बात की जाए तो वह मेगाथीथर्म, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि आदि जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही कई टीवी शो में भी उन्होंने काम किया है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं और वह अपने परिवार, काम से संबंधित तस्वीरें वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement