Advertisement

Sridevi की बेटी को 22 की उम्र में हुआ 'सच्चा प्यार', बहन Janhvi Kapoor को भी छोड़ा पीछे

Sridevi की छोटी बेटी Khushi Kapoor अब अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर नहीं बल्कि डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. उनका नाम जाने माने पंजाबी सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है. आग जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
Sridevi की बेटी को 22 की उम्र में हुआ 'सच्चा प्यार', बहन Janhvi Kapoor को भी छोड़ा पीछे

Sridevi daughter Khushi Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपनी मां और बड़ी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से खूबसूरती के मामले से कम नहीं हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं. यही नहीं खुशी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. खुशी जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज (The Archies- Zoya Akhtar) से इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं. इससे पहले उनकी डेटिंग को लेकर भी खबरें तेज हो गई हैं. उनका नाम पंजाब के फेमस सिंगर एपी ढिल्लन (AP Dhillon) के साथ जोड़ा जा रहा है.   

खुशी कपूर बॉलीवुड में सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं. उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है पर सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब खबरें हैं कि खुशी फेमस पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन को डेट कर रही हैं. ये बात तब सामने आई जब एपी ढिल्लन ने हाल ही में शिंदा काहलों के साथ अपना नया सिंगल ट्रू स्टोरीज रिलीज किया. इस गाने के बोल में खुशी कपूर का जिक्र है और इसने हर किसी का ध्यान खींचा लिया है. बस फिर क्या था दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. 

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के गाने के बोल हैं 'जदों हस्से तन लागे तू खुशी कपूर.' इसका मतलब यह है कि जब आप हंसते हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह दिखते हैं. ऐसे में अब डेब्यू से पहले ही खुशी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गई हैं. 

ये भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने गोल्डन ड्रेस में दिया किलर लुक, फोटो पर फिदा हुए फैंस

The Archies से करेंगी OTT डेब्यू

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी होंगे. ये दोनों की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म है. ये Netflix पर रिलीज होगी. इसका टीजर कुछ दिन पहले ही सामने आया था. 

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने छोटी बहन Khushi को दी रिलेशनशिप में 'खुश' रहने की नसीहत, कहा- किसी एक्टर को डेट...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement