Advertisement

Ap Dhillon और Banita Sandhu का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म, तस्वीरें शेयर कर लगाई मुहर, लिखी दिल की बात

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर एपी ढिल्लों(Ap Dhillon) का एक्ट्रेस बनिता संधू(Banita Sandhu) के साथ रिलेशनशिप कंफर्म हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं.

Latest News
Ap Dhillon और Banita Sandhu का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म, तस्वीरें शेयर कर लगाई मुहर, लिखी दिल की बात

Ap Dhillon Banita Sandhu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर एपी ढिल्लों(Ap Dhillon) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जहां वह अक्सर ही अपने बेहतरीन सॉन्ग को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हालांकि इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. बता दें कि एपी ढिल्लों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. उनकी लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग हैं. वहीं, उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. हालांकि इस बार वह किसी और कारण से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. 

दरअसल, बीते दिनों सिंगर को कई बार बनिता संधू के साथ देखा गया था. दोनों को कई बार पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है. वहीं, हाल ही में एपी ढिल्लों और बनिता का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था. जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थीं. जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी काफी तेज हो गई थीं.

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh ने फिर से कैमरे के सामने कर दी ऐसी हरकत, देख भड़के लोग, बोले 'सस्ता Don'

बनिता ने शेयर किया पोस्ट

इसी बीच एपी ढिल्लों और बनिता का रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है. दरअसल, एक्ट्रेस बनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में बनिता और एपी एक साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं, तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- मेरे साथ. वहीं, इन तस्वीरों को देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Alanna Panday की शादी में वाइफ Gauri Khan के साथ थिरकते नजर आए Shah Rukh Khan, वीडियो देख फैंस हुए क्रेजी

इस फिल्म में नजर आएंगी बनिता

बता दें कि बनिता संधू 11 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. वहीं, उन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म अक्टूबर में काम किया था. इसके अलावा वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म सरदार उद्यम सिंह में नजर आने वाली हैं. वहीं, एपी की अमेजन प्राइम वीडियो पर AP Dhillon First of a Kind डॉक्यूमेंट्री सीरीज आने वाली है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement