Advertisement

Anushka और Virat पहुंचे मालदीव, बेटी के लिए किराए पर ली ये चीज, पोस्ट किया प्यारा सा फोटो

Anushka और Virat इन दिनों बेटी Vamika के साथ वेकेशन मना रहे हैं. एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटो शेयर कर रही हैं.

Anushka और Virat पहुंचे मालदीव, बेटी के लिए किराए पर ली ये चीज, पोस्ट किया प्यारा सा फोटो

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, वामिका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं. दोनों आज कल अपनी बेटी वामिका (Vamika) के साथ वेकेशन मना रहे हैं जिसकी फोटो वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. इसी कड़ी में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम (Anushka Sharna Instagram) पर एक फोटो पोस्ट की जिसके कैप्शन को पढ़कर फैंस काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि करोड़ों की मालकिन अनुष्का ने अपनी लाडली बेटी के लिए इतनी छोटी सी चीज किराए पर ली है.  

anushka sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर अपनी बेटी वामिका की फोटो शेयर करते हैं पर वो प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखते हुए अपनी लाडली का चेहरा कभी नहीं दिखाते. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक साइकिल नजर आ रही है. दरअसल अनुष्का ने बेटी को घुमाने के लिए ये साइकिल रेंट पर ली और बेटी का चेहरा छुपाते हुए साइकिल की फोटो शेयर कर प्यारा सा कैप्शन लिखा है. अनुष्का ने लिखा- 'मैं आपको इस दुनिया से परे एक अलग दुनिया में ले जाऊंगी. आप मेरी जिंदगी हो.' अनुष्का का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

ये तो हम सब जान ही गए हैं कि विराट और अनुष्का अपनी बेटी को लेकर कितने प्रोटेक्टिव हैं. दोनों इन दिनों मालदीव (Maldives) में छुट्टियां मना रहे हैं. मालदीव रवाना होने से पहले कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. वहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट पैपराजी को फोटो ना लेने को कहते हैं. पैपराजी ऐसा करते भी हैं. हालांकि बाद में विराट और अनुष्का ने जमकर पैपराजी को पोज दिए थे. 

ये भी पढ़ें: Anushka-Virat ही नहीं बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी अपने बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement