Advertisement

Anushka Sharma: 'बिना परमिशन मेरी फोटो क्यों यूज की', इस फेमस ब्रांड पर बुरी तरह भड़कीं अनुष्का, यूं लगाई क्लास

Anushka Sharma ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फेमस क्लोदिंग ब्रांड Puma की क्लास लगा दी है. हालांकि, कई लोगों ने इसे मार्केटिंग स्ट्रैटिजी भी बताया.

Latest News
Anushka Sharma: 'बिना परमिशन मेरी फोटो क्यों यूज की', इस फेमस ब्रांड पर बुरी तरह भड़कीं अनुष्का, यूं लगाई क्लास
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. इसी अंदाज के चलते एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियों में भी बनी रहती हैं. अनुष्का हर बार लोगों के सामने सीधे तौर पर अपनी बात रखती नजर आ जाती हैं. अब हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. दरअसल, एक फेमस ब्रांड ने अपनी हरकत से अनुष्का का मूड पूरी तरह खराब कर दिया है. इसके चलते अब एक्ट्रेस ने खुलेआम उस ब्रांड को जबरदस्त झाड़ लगा दी है. 

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई. फोटो में अनुष्का फेमस क्लोदिंग ब्रांड प्यूमा (Puma) के टॉप, को-ऑर्ड सेट और जैकेट को पहने नजर आईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इसी ब्रांड पर जमकर गुस्सा भी निकाला है. दरअसल, ब्रांड ने अनुष्का शर्मा की इन फोटोज का इस्तेमाल अपनी सेल के बारे में यूजर्स को बताने के लिए किया था. हालांकि, बिना परमिशन इस तरह अपनी तस्वीरों को प्रमोशन में इस्तेमाल होते देखना एक्ट्रेस को जरा पसंद नहीं आया और यही वजह रही कि उन्होंने ऐसे सबके सामने प्यूमा की क्लास लगा डाली. 

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: चेहरा छुपाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोग बोले 'खुद को हॉलीवुड स्टार मत समझ'  

फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैलो प्यूमा इंडिया. शायद आपको पता होगा कि आप बिना इजाजत मेरी तस्वीरों को प्रमोशन के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, मैं आपकी ब्रांड एम्बेसडर नहीं हूं. प्लीज इन्हें हटा दो.'  इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गुस्से वाली इमोजी भी शेयर की. 

Anushka Sharma

इधर, जैसे ही एक्ट्रेस ने इस स्टोरी को शेयर किया, फैंस ने भी ब्रांड को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. यूजर्स का कहना है कि अनुष्का ने एकदम सही कदम उठाया है. हालांकि, इस बीच कुछ लोगों ने इसे मार्केटिंग स्ट्रैटिजी भी बताया. क्योंकि अगली ही स्टोरी में एक्ट्रेस ने प्यूमा के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट की तस्वीर भी शेयर की है. इसके अलावा अनुष्का की अपील के बावजूद ये फोटोज प्यूमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने ब्रांड के पोस्ट को लाइक भी किया है. अब पूरा मामला क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बताने वाला है. फिलहाल प्यूमा की ब्रांड एम्बेसडर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं.  

यह भी पढ़ें- Pathaan के बाद FIFA World Cup में अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोग बोले 'Ranveer के कपड़े'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement