Advertisement

Virat Kohli के लिए Anushka Sharma ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बेटी Vamika को सताई ये चिंता

शनिवार को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जीत हासिल की. जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेहद खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी और उन्होंने पति के लिए भी खास मैसेज लिखा.

Latest News
Virat Kohli के लिए Anushka Sharma ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बेटी Vamika को सताई ये चिंता

Anushka Sharma, Virat Kohli, Indian Team T20 World Cup

Add DNA as a Preferred Source

शनिवार को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अपने नाम किया. इंडिया की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ था और सभी लोग खुशी से पटाखे फोड़ते हुए और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे थे. विराट कोहली (Virat Kohli) को प्लेयर ऑफ द मैन चुना गया. इस बीच भारतीय खिलाड़ी की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने उनके लिए और टीम इंडिया की जीत पर एक खास मैसेज लिखा. 

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कई तस्वीरें एक साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी बेटी वामिका की सबसे बड़ी चिंता क्या थी. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई था, हां माय डियर, उन्हें 1.5 बिलियन लोगों ने गले लगाया था. क्या अभूतपूर्व जीत है और क्या शानदार उपलब्धि है. चैंपियंस, बधाइयां.


यह भी पढ़ें- पति Virat Kohli और RCB को चियर करती दिखीं Anushka Sharma, बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार देखने पहुंची मैच


विराट के लिए अनुष्का ने लिखा खास मैसेज

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए भी एक खास मैसेज पोस्ट किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने विराट की तिरंगा के साथ फोटो शेयर की है और लिखा है- और मैं इस आदमी से प्यार करती हूं, विराट कोहली. आपको अपना घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं. अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास स्पार्कलिंग पानी ले आओ.


यह भी पढ़ें- 'Anushka मैम ने दिया गिफ्ट', Virat Kohli ने पपराजी के सामने यूं किया बीवी का जिक्र, दिल जीत रहा ये वीडियो


जीत के बाद रोहित ने विराट की तरह लिया टी20 से संन्यास

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 से संन्यास ले लिया. इसके अलावा उन्होंने कप्तानी पद को भी अलविदा कह दिया. उन्होंने घोषणा की, कि वह टी20 से संयास ले रहे हैं, लेकिन वह अभी भी टेस्ट और वनडे में भारत के लिए खेलेंगे.

संन्यास के बाद रोहित ने कही ये बात

वहीं, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की टी 20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा पर कप्तान रोहित ने कहा, यह मेरी भी आखिरी गेम था. उन्होंने कहा कि, जब से मैंने इस फॉर्मेट को खेलना शुरू किया है तब से मैंने इसको एंजॉय किया है. इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का इससे बेहतर टाइम नहीं हो सकता है. मुझे इसका हर पल पसंद आया. मैं यही चाहता था मैं कप जीतना चाहता था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement