Advertisement

Anushka के बेटे Akaay ने यूं सेलिब्रेट किया बहन वामिका के साथ पहला Raksha Bandhan, देखें फोटो

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में उन्होंने दिखाया कि उनके बच्चों ने किस तरह से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया है.

Latest News
Anushka के बेटे Akaay ने यूं सेलिब्रेट किया बहन वामिका के साथ पहला Raksha Bandhan, देखें फोटो

Anushka Sharma

Add DNA as a Preferred Source

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस साल फरवरी में लंदन में अपने बेटे अकाय का स्वागत किया था. इसलिए अकाय (Akaay)की यह बहन वामिका (Vamika) के साथ पहली राखी थी. अपने बच्चों की पहली राखी को लेकर अनुष्का काफी एक्साइटेड थी और इसी बीच उन्होंने बेटे के पहले रक्षाबंधन की एक झलक शेयर दिखाई है.

दरअसल, मंगलवार को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाय और वामिका के रक्षाबंधन फेस्टिवल की एक झलक दिखाई है और एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में ऊन के धागों से तैयार की गई कार की शेप में दो राखियां दिखाई गई हैं, जो एक डोरी से बंधी हुई हैं. इसके साथ ही उन राखियों में काले और सफेद बटन के पहिए बने हुए हैं. इसमें से एक राखी ग्रीन कलर की है और दूसरी ऑरेंज कलर की है. अनुष्का ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी रक्षा बंधन और इसके अलावा दो गुलाब की इमोजी भी एड की है.

Anushka Sharma Insta Story

यह भी पढ़ें- Virat Kohli के लिए Anushka Sharma ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बेटी Vamika को सताई ये चिंता

बच्चों के साथ यूके में है विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिलहाल अपने बच्चों के साथ यूके में रह रहे हैं. एक्ट्रेस ने इससे पहले अकाय और वामिका की एक साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर की थी. फोटो में खीरे और गाजर से भरी एक कटोरी भी दिखी थी, जिसमें अकाय का छोटा सा हाथ फ्रेम में नजर आ रहा था. बता दें कि इससे पहले ऐसी अफवाहें आ रही थीं कि विराट और अनुष्का भारत छोड़कर यूके में शिफ्ट हो गए हैं और इसी बीच क्रिकेटर को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए भी देखा गया था. उनकी फोटोज जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं.

यह भी पढ़ें- 'Anushka मैम ने दिया गिफ्ट', Virat Kohli ने पपराजी के सामने यूं किया बीवी का जिक्र, दिल जीत रहा ये वीडियो

अनुष्का ने शादी पर कही थी ये बात

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से बेटी का नाम वामिका है और बेटे का नाम अकाय है. विराट से शादी से पहले अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शादी के बाद काम नहीं करेंगी. उन्होंने कहा था कि, '' बहुत जरूरी है, मैं शादी करना चाहती हूं, मैं बच्चे चाहती हूं और जब मैं शादी करूंगी, तो शायद मैं उसके बाद काम न करूं. 

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

काम को लेकर बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था. इसके बाद वह जल्द ही स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी. इस फिल्म में अनुष्का महिला भारतीय टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के रोल में दिखेंगी. फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, रेणुका शहाणे, अंशुल चौहान, कौशिक सेन और महेश ठाकुर भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है और यह क्लीन स्लेट के बैनर तले कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित है. बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement