Advertisement

'Virat Kohli के डिप्रेशन की वजह हैं Anushka Sharma', KRK के इस बयान पर भड़के यूजर्स, लगा दी क्लास

KRK on Virat Kohli-Anushka Sharma: अपने बिगड़ैल बयानों के लिए मशहूर केआरके (KRK) ने इस बार विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर कमेंट किया है. जिसके बाद वह लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर केआरके को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Latest News
'Virat Kohli के डिप्रेशन की वजह हैं Anushka Sharma', KRK के इस बयान पर भड़के यूजर्स, लगा दी क्लास

Anushka Virat and KRK : अनुष्का विराट और केआरके

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KRK on Virat Kohli-Anushka Sharma: खुद को क्रिटीक कहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) आमतौर पर अपने आधारहीन बयानों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं. केआरके ने बयान में कहा कि विराट कोहली के डिप्रेशन की जिम्मेदार अनुष्का शर्मा हैं. 'देशद्रोही' एक्टर ने अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा और अभिनेत्री के पति, भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली की मानसिक स्थिति के लिए उन्हें दोषी ठहराया.

स्टार स्पोर्ट्स विराट: हार्ट टू हार्ट के हालिया एपिसोड में कोहली इस बात से सहमत थे कि वह "मानसिक रूप ठीक नहीं" महसूस कर रहे हैं. इस बयान ने केआरके को अपनी शर्त भुनाने का मौका दे दिया. ज़ूम की रिपोर्ट के अनुसार, केआरके ने उन पर कटाक्ष किया और ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली भारत के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें डिप्रेशन की समस्या है. ये है रिजल्ट एक हीरोइन से शादी करने का."  इसके बाद भी उन्होंने कोहली के मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कई अन्य ट्वीट किए. 

krk ke bayan

केआके के यह बयान कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने क्रिकेटर की हालत का मजाक उड़ाने के लिए केआरके की जमकर क्लास लगाई. एक नेटीजन ने लिखा, "आप नहीं जानते कि 'विराटियंस' आपके साथ क्या करेंगे. थोड़ा स्वाभिमान के साथ पेश आओ." एक अन्य यूजर ने लिखा, "अब देखो राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित खिलाड़ी जिस अपने देश नाज करता है, यह उसकी मानसिक स्थिति का मजाक उड़ रहा है... दूसरो को देखता हो पहले खुद को देख लो..."

यहां देखें यूजर्स के रिएक्शन्स

केआरके को मशहूर हस्तियों का मजाक उड़ाना और उनकी आलोचना करना और सोशल मीडिया पर कई कंट्रोवर्शियल बयान देना पसंद हैं. हालांकि, कई बार उन्होंने इसे लेकर खुद के लिए परेशानी भी खड़ी कर ली थी. हाल ही में डायरेक्टर हंसल मेहता और एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने उनकी आलोचना की थी. केआरके ने कई बार तापसी स्टारर दोबारा का मजाक उड़ाया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement