Advertisement

Anushka Sharma 16 साल की उम्र में दिखती थीं ऐसी, एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

Anushka Sharma Throwback Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह काफी यंग नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को उनकी दोस्त ने शेयर किया है. जिसे एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है.

Latest News
Anushka Sharma 16 साल की उम्र में दिखती थीं ऐसी, एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anushka Sharma Throwback Photo: मौजूदा वक्त में फिल्मों से दूर रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कभी दूर नहीं रहती हैं. एक्ट्रेस लगतार अपनी तस्वीरों और वीडियो को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है. एक्ट्रेस की ये तस्वीर तब की है जब 16 साल की थीं. तस्वीर में अनुष्का काफी यंग दिख रही हैं. अनुष्का की इस तस्वीर को उनकी फ्रेंड ने शेयर किया है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. उन्होंने दोबारा ने इस तस्वीर को शेयर कर अपना एक्सप्रेशन जाहिर किया है. 

इस फोटो को अनुष्का शर्मा की दोस्त कनिका ने शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ कनिका ने लिखा, "अनुष्का शर्मा देखो मुझे क्या मिला...और हमारी आईब्रोज़ भी. गोवा 2004.'' इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने हंसी वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है. 

ये भी पढ़ें - विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा ने की स्कूटर की सवारी, सड़क पर देख लोग रह गए दंग

Anushka Sharma

अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का वेलकम करने के बाद फिल्मों से एक लंबा ब्रेक लिया, क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ समय बिताना चाहती थीं. लंबे इंतजार के बाद, 'जब हैरी मेट सेजल' एक्ट्रेस अपनी वापसी के लिए तैयार हैं. इस बीच वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैं, जहां वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें - Virat Anushka Family Pics: यूं ही नहीं परफेक्ट कपल कहे जाते हैं विराट-अनुष्का, हर तस्वीर देती है गवाही

अनुष्का शर्मा अपने करियर में पहली बार एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी और उन्होंने साल 2022 की शुरुआत में इसका ऐलान करते हुए खास वीडियो शेयर किया है. अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी के जरिए चकदा एक्सप्रेस को बना रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement