Advertisement

Bengaluru भगदड़ पर टूटा Anushka Sharma का दिल, 11 लोगों की मौत पर जताया दुख

Anushka Sharma ने बीते बुधवार को बेंगलुरु में हुई भगदड़ से हुई मौतों पर दुख जताया है. 4 जून को RCB के खिलाड़ी फैंस के साथ IPL की जीत का जश्न मनाने शहर पहुंचे थे.

Latest News
Bengaluru भगदड़ पर टूटा Anushka Sharma का दिल, 11 लोगों की मौत पर जताया दुख

Anushka Sharma अनुष्का शर्मा 

Add DNA as a Preferred Source

बेंगलुरु में बुधवार देर शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) के बाहर ऐसी भगदड़ मची जिसमें 11 लोगों की जान चली गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की 18 साल बाद IPL Trophy की जीत के जश्न को मनाने के लिए कई फैंस वहां पहुंचे थे. इस हादसे में 47 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार से लेकर पुलिस पर लोग आरोप लगा रहे हैं. वहीं इसपर अब आरसीबी के प्लेयर विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने रिएक्ट किया है. 

RCB के आईपीएल की जीत का जश्न कई लोगों के लिए जानलेवा बन गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई. अनुष्का शर्मा ने जान गंवाने वालों पर अपना दुख व्यक्त किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीम आरसीबी का आधिकारिक बयान फिर से साझा किया. इससे पहले अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर सेलिब्रेशन और रोड शो के कई वीडियोज शेयर किए थे जिसमें लोगों की भीड़ और फैंस का क्रेज साफ देखा गया था. 

इस पोस्ट में लिखा था 'टीम के आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.'

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma से पहले कभी इस बॉलीवुड हसीना के लिए धड़का था Virat Kohli का दिल! सिर्फ एक फोटो से उड़ी थी इश्क की खबर

बता दें कि मंगलवार रात को IPL 2025 Final में आरसीबी की 18 साल में पहली बार जीत हुई थी. ऐसे में पहली बार चैंपियन बनने पर लोगों और फैंस में काफी खुशी थी. पूरी रात सड़कों पर जश्न चले. इसके बाद बुधवार की सुबह RCB Victory Prade की घोषणा हुई. इसके चलते यहां फैंस की भारी भीड़ जुटी जिसे संभालना मुश्किल हो गया था और फिर यहां भगदड़ मच गई.

ये भी पढ़ें: RCB की 'विराट' जीत पर Anushka Sharma ने खूब मनाया जश्न, पति Virat Kohli ने रोकर लगाया गले, ये 5 तस्वीरें हैं सबूत

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement