Advertisement

Anushka Sharma ने फ्लॉन्ट किया अपना देसी अवतार, सिंपल सलवार सूट पहन लूटा फैंस का दिल, बैग को लेकर हो गईं ट्रोल

Anushka Sharma का एयरपोर्ट लुक चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस इस दौरान सिंपल सलवार सूट में नजर आईं. हालांकि वो अपने बैग को लेकर ट्रोल हो गई हैं.

Anushka Sharma ने फ्लॉन्ट किया अपना देसी अवतार, सिंपल सलवार सूट पहन लूटा फैंस का दिल, बैग को लेकर हो गईं ट्रोल

Anushka Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं पर वो आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हालांकि कई सालों के पर्द से दूर रहने के बाद अब एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. वो अपनी स्पोर्ट्स बायोपिक चकदा एक्सप्रेस (Chakda 'Xpress) के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उनका लुक देख फैंस क्रेजी हो गए हैं. लोग जमकर उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों को उनका बैग पसंद नहीं आया है.

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आनंद एल राय की फिल्म जीरो में देखा गया था. इसके बाद एक्ट्रेस पर्दे से दूर हैं पर आए दिन चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अनुष्का ने एयरपोर्ट लुक के लिए एथनिक आउटफिट को चुना और अपने देसी लुक से फैन्स का दिल जीत लिया. अपने लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक के लिए अनुष्का ने व्हाइट और पीच प्रिंटेड सूट, पलाजो और दुपट्टा पहना था. उन्होंने अपने लुक को फ्लैट्स और व्हाइट बैग के साथ पूरा किया. वो बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत लग रही थीं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये 10 एक्ट्रेसेस रखती हैं महंगे बैग्स का शौक, कीमत जान चकरा जाएगा सिर

इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा 'वाह अनुष्का सलवार कमीज में बहुत सुंदर लग रही है.' एक अन्य ने कहा 'हमेशा की तरह सुंदर.' हालांकि कई लोगों को उनका बैग पसंद नहीं आया. एक शख्स ने लिखा 'ये तो सब्जी वाला झोला है.'

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma के भाई और Qala की एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप? पहले किया अनफॉलो, अब शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

फिलहाल फैंस अब एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएंगी. ये फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है. अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली थी. चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. निर्माताओं ने अभी तक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement