Advertisement

Anushka Sharma ने सुबह उठकर किया ऐसा काम, Photo देखकर लोग बोले 'कैसे हो भाभी जी'

Anushka Sharma ने अपने सोशल अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसे देखकर Virat Kohli के फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करने लगे हैं.

Anushka Sharma ने सुबह उठकर किया ऐसा काम, Photo देखकर लोग बोले 'कैसे हो भाभी जी'

Anushka Sharma, Virat Kohli: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में अनुष्का अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर सुबह- सुबह उठकर कुछ ऐसा कारनामा किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें होने लगी हैं. कई लोगों ने तो विराट कोहली (Virat Kohli) को टैग किया है और अनुष्का को 'भाभी जी' कहा है और पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका हाल पूछ डाला है.

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं. ये दोनों ही तस्वीरें अनुष्का की सेल्फी हैं. इन फोटोज में वो बेहद सिंपल लुक में सोफे पर बैठकर अपनी तस्वीरें लेती दिख रही हैं. उन्होंने सिर्फ कानों में मिनिमल इयरिंग पहनी हुई है और गले में एक पेंडेंट डाला हुआ है. अपने बालों को पीछे की तरफ पोनी में बांधा हुआ है. व्हाइट टी-शर्ट में अनुष्का का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यहां देखें वायरल हो रही अनुष्का की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Virat Kohli बेटी वामिका के लिए बने 'सुपर पापा', Anushka Sharma ने शेयर की पैदल जंगल सफारी की Photos

Anushka Sharma, Virat Kohli

एक्ट्रेस ने ये फोटोज सोमवार सुबह- सुबह 'गुड मॉर्निंग' मैसेज के साथ शेयर की है. उनकी इस फोटो पर कई लोग फिदा हो गए हैं और एक्साइटमेंट में विराट कोहली को कमेंट सेक्शन में टैग कर रहे हैं. एक यूजर ने तो अनुष्का को अपनी भाभी ही बता डाला. यूजर ने लिखा- 'कैसे हो भाभी जी'. वहीं, एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये सबसे प्यारी तस्वीर है, वाकई मॉर्निंग गुड हो गई'.

ये भी पढ़ें- Deepika Padukone से लेकर Anushka Sharma तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हमशक्ल देख नहीं होगा आंखों पर यकीन  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement