Advertisement

Anurag Kashyap अपनी दोनों पूर्व पत्नियों से रखते हैं ऐसा रिलेशन, तस्वीर सामने आई तो लोगों को हुआ अहसास

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म दोबारा (Dobaaraa) रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले अनुराग कश्यप की हालिया तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.

Latest News
Anurag Kashyap अपनी दोनों पूर्व पत्नियों से रखते हैं ऐसा रिलेशन, तस्वीर सामने आई तो लोगों को हुआ अहसास

Aarti Bajaj, Anurag Kashyap and Kalki Koechlin : आरती बजाज, अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) सुर्खियों में रहने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. उनकी फिल्म 'दोबारा' (Dobaaraa) रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) लीड रोल में हैं. अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दो पूर्व पत्नियों - आरती बजाज (Aarti Bajaj) और कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने एक खास कैप्शन लिखा. जिसे पढ़ने के बाद लोग उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. 

अनुराग की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "My two pillars. - मेरे दो स्तंभ." अनुराग की इस तस्वीर पर उनकी बेटी आलिया कश्यप ने भी कमेंट किया. उनकी बेटी ने लिखा, ‘आइकॉनिक’. न सिर्फ अनुगार की फिमिली से बल्कि उनके दोस्तों और फैंस की तरफ से लगातार इस तस्वीर पर कमेंट किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस ने खुद से कर ली शादी, पहना मंगलसूत्र लगा लिया मांग में सिंदूर

यहां देखें अनुराग की तस्वीर

 

 

कभी अनुराग कश्यप के साथ सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कमेंट कर इसे ‘बेस्ट’ बताया.  वहीं यूजर्स की बात करें तो एक फैन ने कहा, "यह है रियल मॉडर्न फैमिली". एक फैन ने अनुराग ने लिखा, "हैप्पी गो लकी मैन."

ये भी पढ़ें - Jacqueline Fernandez  पर कसा ED का शिकंजा, 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में बनाया गया आरोपी

अपनी पहली पत्नी आरती बजाज से अनुराग ने साल 2003 में शादी की थी. दोनों से दूसरे को 9 साल डेट किया था. उनकी शादी साल 2009 में टूट गई. फिर अनुराग ने कल्कि कोचलीन के साथ साल 2011 में शादी रचाई. उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. 2 साल बाद ही दोनों अलग हो गए. आधिकारिक तौर पर उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया. हालांकि, दोनों पूर्व पत्नियों से तलाक के बाद भी अनुराग का इन दोनों के साथ फ्रेंडली रिलेशन है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement