Advertisement

Anurag Kashyap ने बेटी Aaliya की सगाई पर यूं किया रिएक्ट, पापा को सताई शादी की चिंता

Anurag Kashyap की बेटी Aaliyah अपनी सगाई को लेकर काफी चर्चा में हैं. इसी बीच पापा अनुराग को बेटी की शादी की चिंता सताने लगी है. उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
Anurag Kashyap ने बेटी Aaliya की सगाई पर यूं किया रिएक्ट, पापा को सताई शादी की चिंता

Anurag Kashyap daughter Aaliyah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) इन दिनों अपनी सगाई को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं. हाल ही में आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई (Aaliyah Kashyap engagement) कर ली जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने शेयर भी की. इन फोटो में आलिया अपनी शानदार इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. वहीं अब पापा अनुराग का भी बेटी की सगाई पर पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है. 

अनुराग कश्यप ने बेटी की सगाई के बाद मजेदार पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्हें अपनी बेटी आलिया की 'वेडिंग' के लिए कई फिल्मों का रीमेक बनाना होगा. अनुराग ने खुलासा किया कि आलिया ने कान फिल्म फेस्टिवल के बीच में उन्हें ये खबर देकर सरप्राइज दिया है. अनुराग ने एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में वो ब्लैक शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं. इसमें वो अपने फोन को देखता नजर आए.

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की प्राइवेट पलों की फोटो, लोगों ने किया ट्रोल

अनुराग ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा '@cinemakasam ये बोलते-बोलते परेशान हो गया है कि यहां तो फोन छोड़ दो. मैं यहां हिसाब लगा रहा हूं कि बेटी की शादी में पैसे खर्च करने के लिए मुझे कितने रीमेक बनाने पड़ेंगे. मेरी बेटी आलिया कश्यप और उनके बॉयफ्रेंड शेन ने कान फेस्टिवल के दौरान अपनी सगाई की अनाउंसमेंट से चौंका दिया है.' 

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap अपनी दोनों पूर्व पत्नियों से रखते हैं ऐसा रिलेशन, तस्वीर सामने आई तो लोगों को हुआ अहसास

इस पोस्ट पर आलिया ने भी रिएक्ट किया. वहीं भूमि पेडनेकर, शोभिता धूलिपाला सहित कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट किए हैं. आपको बता दें कि 22 साल की आलिया अनुराग और उनकी पहली वाइफ आरती बजाज की बेटी हैं. आलिया अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. 

बता दें कि अनुराग ने आरती बजाज से साल 2003 में शादी की थी. दोनों से एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया था. उनकी शादी साल 2009 में टूट गई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement