Advertisement

R Madhavan की फिल्म देखकर रोए Anupam Kher, कहा - हमें नंबी सर को सॉरी बोलना चाहिए

R Madhavan की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को लेकर दर्शक प्यार लुटा रहे हैं. वहीं दिग्गज एक्टर अनुमप खेर ने भी रॉकेट्री देखी और एफर्ट के आर माधवन की तारीफ की. दिग्गज एक्टर ने कहा कि इस फिल्म को देखकर मेरा दिल रोया है.

R Madhavan की फिल्म देखकर रोए Anupam Kher, कहा - हमें नंबी सर को सॉरी बोलना चाहिए

R Madhavan and Anupam Kher

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rocketry The Nambi Effect: आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री को मिल रही तारीफों से फूले नहीं समा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर दो नई रिलीज से कंपटीशन कर रही रॉकेट्री अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 1 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म के समीक्षकों का प्यार मिल रहा है. अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म के लिए आर माधवन की तारीफ की है .

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर माधवन को फिल्म के लिए बधाई दी और लिखा, "नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित रॉकेट्री फिल्म देखी. उत्कृष्ट! प्रेरणादायक! इस फिल्म को देखकर मेरा दिल रोया. हर भारतीय को इसे देखना चाहिए! और नंबी नारायणन सर को सॉरी कहना चाहिए. इस तरह हम अतीत में की गई कुछ गलतियों को ठीक कर सकते हैं. शानदार प्रिय माधवन! आप पर गर्व है!"

ये भी पढ़ें - इस फिल्म को करने से चूक गए थे आर माधवन, बाद में हुई थी बहुत बड़ी हिट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

माधवन ने अनुभवी अभिनेता को धन्यवाद देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. उन्होंने वीडियो को फिर से साझा किया और लिखा, "इसके लिए मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या कहूं... आपका दिल इतना बड़ा है सर. आपके हर शब्द के मायने में हैं. मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं. दिल की गहराइयों से धन्यवाद"

फिल्म में माधवन रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायणन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है, जिस पर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था और 1994 में गिरफ्तार किया गया था.

फिल्म को भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया और सर्बिया में शूट किया गया है, और हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज भी किया गया.

ये भी पढ़ें - Rocketry: R Madhavan ने 'द कश्मीर फाइल्स'- 'शेरशाह' को पछाड़ा, इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement