Advertisement

Anupam Kher ने किया ऐसा वादा, बेटे से लिपट खूब रोईं मां दुलारी

Anupam Kher ने अपनी मां से Kashmir में घर खरीदने का वादा किया. ये बात सुनकर उनकी मां दुलारी बेहद भावुक हो गईं

Latest News
Anupam Kher ने किया ऐसा वादा, बेटे से लिपट खूब रोईं मां दुलारी

Anupam Kher अनुपम खेर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुल कर रखते हैं. भले ही फिल्म अनुपम खेर अब मुंबई के हो गए हों पर इनका होम टाउन तो श्रीनगर ही है. मूल रूप से कश्मीरी अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं. अनुपम खेर अपनी मां (Anupam Kher Mother) से काफी प्यार करते हैं इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला. जब उनकी मां ने कश्मीर में खुद का घर लेने की इच्छा जाहिर की तो अनुपम ने मां दुलारी से वादा कर दिया कि वो उन्हें कश्मीर में घर दिलाएंगे. ये सुनकर उनकी मां भावुक हो गईं और अपने बेटे के गले से लग कर रोने लगीं.

दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी खेर का एक इंटरव्यू लिया. इस दौरान उनकी मां ने कश्मीर में घर पाने की इच्छा जाहिर की. इसपर अनुपम ने उन्हें वादा किया कि वो उन्हें वहा घर खरीदकर जरूर देंगे. पहले तो उनकी मां को विश्वास नहीं हुआ पर कुछ ही पल में वो फूट-फूट कर रो पड़ीं और उन्होंने बेटे अनुपम को गले से लगा लिया.

इसके साथ ही अनुपम ने उनसे पूछा कि उन्होंने शिमला में घर खरीदने के लिए क्यों कहा. तब दुलारी ने बताया कि वहां उनके दोस्त हैं और उनके दिवंगत पति पुष्करनाथ खेर को भी ये जगह पसंद आई थी. 

ये भी पढ़ें: Anupam Kher ने शुरू की करियर की 525वीं फिल्म, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से इस बात को लेकर हो गई बहस

आगे बताते हुए दुलारी खेर ने कहा कि अगर शिमला कश्मीर का हिस्सा होता, तो उन्हें वहां कभी घर नहीं मिलता. हालांकि अनुपम ने उन्हें याद दिलाया कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब वो इस क्षेत्र में एक घर खरीद सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Anupam Kher ने बयां किया मूंछें और बाल चले जाने का दर्द, शेयर किया वीडियो

दुलारी ने कहा कि वो शिमला के घर को किराए पर दे सकते हैं या बेच सकते हैं. तब अनुपम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो अच्छी कमाई कर रहे हैं और दोनों घर रख सकते हैं. एक शिमला में और दूसरा कश्मीर में. दुलारी ने आगे कहा कि कश्मीर में उनके लिए 2 बीएचके पर्याप्त होगा.

देखें वीडियो: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement