Advertisement

Anupam Kher फिल्म के सेट पर हुए घायल, फ्रैक्चर की फोटो शेयर कर बोले 'चीख निकल जाती है'

Anupam Kher के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं लेकिन फिर भी उनके चेहरे की मुस्कान बरकरार है.

Latest News
Anupam Kher फिल्म के सेट पर हुए घायल, फ्रैक्चर की फोटो शेयर कर बोले 'चीख निकल जाती है'

Anupam Kher Injured: अनुपम खेर घायल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anupam Kher Injured: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher Health Updat) फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं. उन्हें हाथ में चोट आई है और स्लिंग भी लगाई गई है. अनुपम खेर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में हादसे के बाद अपनी तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपना हाल बयां किया है और बताया है कि वो किस कदर दर्द में हैं. अनुपम कहते हैं कि बीच- बीच में उनके मुंह से चीख निकल जाती है. उन्होंने बताया कि मां दुलारी एक्टर का ये हाल देखकर परेशान हो गईं और उन्होंने बेटे को नजर लग जाने का शक जाहिर किया.

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर घायल हालत में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने लिखा- 'आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो! ऐसा कैसे हो सकता है? कल #Vijay69 की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लग. दर्द तो है पर जब कंधे पर sling लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया! पर वैसे अगर थोड़ा ज़ोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख ज़रूर निकलती है'.

ये भी पढ़ें- 'पापा पुनर्जन्म मत लेना, मैं मिलने आऊंगी', Satish Kaushik की 11 साल की बच्ची का वीडियो देख रो पड़े लोग

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

इस तस्वीर में अनुपम मुस्कुराहट के पीछे दर्द छुपाए हुए हैं. उन्होंने इस दर्द का जिक्र करते हुए कहा- 'फोटो में मुस्कुराने के कोशिश असली है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी. वैसे मां ने सुना तो बोलीं- और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नज़र लग गई. मैंने जवाब दिया- मां, गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में. वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले. मां झापड़ मारते- मारते रुक गई'.

ये भी पढ़ें- 'जा तुझे माफ किया', Satish Kaushik का फेवरेट गाना लगाकर Anupam Kher ने कहा आखिरी अलविदा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement