Advertisement

बदल गईं Ankita Lokhande की सासू मां, Paparazzi के सामने बहू के बारे में कही ऐसी बातें

Ankita Lokhande की सासू मां ने अपने बहू की फिल्म पर रिएक्शन देते हुए पपराजी के सामने कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है.

Latest News
बदल गईं Ankita Lokhande की सासू मां, Paparazzi के सामने बहू के बारे में कही ऐसी बातें

Ankita Lokhande Mother In Law: अंकिता लोखंडे की सासू मां

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) रिएलिटी शो बिग बॉस के बाद अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म में अंकित लोखंडे ने सावरकर की पत्नी यशोदाबाई की भूमिका निभाई है. इस बीच अंकिता की सासू मां (Ankita Lokhande Mother In Law) रंजना जैन का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इंटरव्यू में पहले अपनी बहू की जमकर बुराइयां कर चुकीं रंजना अब अंकिता की जमकर तारीफें करती दिखाई दीं. उन्होंने मुस्कुराते हुए बहू के बारे में जो बातें कही हैं वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं में आ गई हैं.

अंकिता लोखंडे की सासू मां को हाल ही में पपराजी ने स्पॉट किया है और एक बार फिर से बहू को लेकर सवाल पूछ लिए. रंजना ने बहू की फिल्म की तारीफें करते हुए कहा- 'मैंने देखी फिल्म, अंकिता तो हमेशा ही अच्छी लगती है. हमरी अंकिता एकदम A1 है'. ये सुनकर पैप्स ने टॉन्ट करते हुए कहा कि 'आपको अंकिता जैसी बहू चाहिए थी'. इस पर रंजना कहती हैं कि 'हां, तो मिल गई ना?'. ये कहते हुए रंजना मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं. यहां देखें वायरल हो रहा अंकिता की सासू मां का ये वीडियो-


ये भी पढ़ें- Swatantrya Veer Savarkar: रणदीप हुड्डा ने झोंक दी पूरी ताकत, जानें फिल्म से पब्लिक इंप्रेस हुई या नहीं


बता दें कि बिग बॉस के दौरान रंजना अपनी बहू पर ऊल-जलूल कमेंट करने को लेकर सुर्खियों में रही थीं. एक इंटरव्यू में रंजना ने कह दिया था कि वो नहीं चाहती थीं कि उनके बेटे विक्की जैन, अंकिता से शादी करें. उन्होंने शो पर आकर अंकिता और विक्की की लड़ाई पर रिएक्शन देकर बात और बिगड़ दी थी. रंजना अपने उस कमेंट पर खूब ट्रोल हुई थीं जिसमें उन्होंने अंकिता की मां को कॉल करते हुए कह दिया था कि 'क्या वो अपने पति को ऐसे ही लात मारती थीं'. हालांकि, अब रंजना के सुर एकदम बदल गए हैं. मालूम होता है कि बहू के साथ रंजना के रिश्ते सुधर गए हैं.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें. 

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement