Advertisement

'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना होगा', Bollywood को लेकर Ankita Lokhande ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ankita Lokhande Shocking Disclosure: अंकिता ने बताया कि उन्हें एक बार फिल्म में काम देने के बदले में प्रोड्यूसर के साथ सोने के लिए अप्रोच किया गया था. आइए जानते हैं क्या हैकास्टिंग काउच की पूरी कहानी.

Latest News
'फिल्म चाहिए तो मेरे साथ सोना होगा', Bollywood को लेकर Ankita Lokhande ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस Ankita LoKhande ने अपने करियर की शुरुआत इंडियाज बेस्ट साइनस्टार्स की खोज रिएलिटी शो से की लेकिन उन्हें पहचान पवित्र रिश्ता धारावाहिक से मिली.  फिल्मों उन्हें पहला मौका कंगना रनौत की मणिकर्णिका से मिला.टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने तक, अंकिता लोखंडे को अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. उन्हें अपने करियर में एक्टिंग से ज्यादा कास्टिंग काउच करने वाले लोग ज्यादा मिले. जिन्होंने उन्हें काम देने के लिए उन्हें अपने साथ सोने तक को कहा. हालांकि ये पहली ऐसी घटना नहीं है जहां किसी एक्ट्रेस और उसकी सुंदरता को लेकर बॉलीवुड का काला चेहरा सामने आया हो. अतीत में कई ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं. ऐसा कुछ अंकिता लोखंडे के साथ भी हुआ है. आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
 

ये भी पढ़े:-Fighter First Look: Hrithik की फाइटर का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए दीवानें, जानें फिल्म की स्टोरी और रिलीज डेट

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में अपने अनुभवों के बारे में बात की. जहां उन्हें फिल्म में रोल के बदले समझौता करने के लिए कहा गया था. उन्होंने साझा किया कि एक बार एक प्रोड्यूसर ने फिल्म में काम करने के लिए के अपने साथ सोने के लिए कहा तो वह टूट गईं. अंकिता ने बताया कि प्रोड्यूसर को इससे कोई मतलब नहीं था कि एक्ट्रेस कितनी टैलेंटिड है उसे बस ऐसी सुंदर एक्ट्रेस चाहिए जो फिल्म करने से पहले उसके साथ बिस्तर पर सोए. 

बॉलीवुड बबल को दिए अपने इस इंटरव्यू में अंकिता ने आगे बताया कि उनके साथ 2 बार ऐसा हो चुका है.  वे बताती हैं कि जब वे 19-20 साल की थी तो उन्हें साउथ की एक फिल्म के लिए बुलाया गया जहां उन्हें कहा गया कि आपको फिल्म के लिए समझौता करना पड़ेगा जब उन्होंने पूछा कैसा समझौता तो उन्होंने कहा कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा. अंकिता ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर और जो शख्स उन्हें वहां लेकर गया था दोनों की बैंड बजा दी. वे बताती हैं कि मेरे लिए फिल्म से कहीं ज्यादा मेरी इज्जत मुझे प्यारी है. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी लोगों को आगे बढ़ने के लिए अपने आत्मसम्मान से समझौता करना पड़ता है पर मैं खुश हूं कि मैंने कभी काम के लिए समझौता नहीं किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement