Advertisement

Anjali Arora के बोल्ड लुक ने किया फैंस के दिलों को घायल, तारीफ में कही ये बात

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा(Anjali arora) ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट ड्रेस में एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Anjali Arora के बोल्ड लुक ने किया फैंस के दिलों को घायल, तारीफ में कही ये बात

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा(Anjali arora) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह हमेशा ही अपने लुक्स और बोल्ड फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. 

दरअसल, अंजलि के द्वारा शेयर इस वीडियो में वह बेहद हॉट लग रही हैं.  वीडियो में उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है. अंजलि ने इसके साथ ही बालों को खुला रखा है और हल्का मेकअप किया हुआ है. वह अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है. यह गाना फिल्म रेड का है, जिसके बोल हैं नित खैर मंगा सोनिया मैं तेरी. यह गाना राहत फतेह अली खान ने गाया है. इस वीडियो में अंजलि अपनी कार में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और बाद में वह कार में खड़े होकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Anjali Arora: एयरपोर्ट पर इस शख्स ने सबके सामने किया अंजलि अरोड़ा को प्रपोज, शर्म से लाल हो गईं एक्ट्रेस

यूजर्स ने की अंजलि की तारीफ

वहीं, अंजलि के इस वीडियो पर यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-चढ़ गई मैनू तेरी इश्क दी फकीरी. अन्य यूजर ने लिखा- बहुत खूबसूरत. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- व्हाइट ब्यूटी. एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स इसी तरह से तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Anjali Arora ने Besharam Rang पर दिखाया बोल्ड अवतार, वीडियो देख लोग बोले 'दीपिका से बेहतर'

लाखों की संख्या में हैं फॉलोअर्स

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम सॉन्ग पर डांस के बाद काफी फेमस हो गई थी. इसके बाद वह कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भी नजर आई थीं. अंजलि के इंस्टाग्राम पर 12.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनसे वह जुड़े रहने के अक्सर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस अपनी हॉट और बोल्ड वीडियोज के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement