Advertisement

Animal OTT Release: रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, जानें कहां रिलीज होगी फिल्म

Animal OTT Release: थिएटर में रिलीज होते ही Ranbir Kapoor की फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

Latest News
Animal OTT Release: रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, जानें कहां रिलीज होगी फिल्म

Ranbir Kapoor Film Animal Advance Booking

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 1 दिसंबर को रिलीज के बाद से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. क्रिटिसिज्म के बीच ये फिल्म तारीफें भी पा रही है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, इन सबके बीच रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. ये खबर 'एनिमल' की ओटीटी (Animal OTT Release) रिलीज से जुड़ी हुई है. बाकी फिल्मों की तरह ओटीटी रिलीज के बारे में जानने के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा.

'एनिमल' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया पर छा गई है. फिल्म के कई सीन्स दर्शकों को पसंद आए हैं लेकिन इसमें दिखाए गए वायलेंट सीन को क्रिटीसाइज भी किया जा रहा है. इन सबके बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर तगड़ी अपडेट आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी ये फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. इन कयासों के पीछे वजह ये बताई जा रही है कि लियो और जवान जैसी बड़ी फिल्मों ने स्ट्रीमिंग पार्ट्नर के लिए नेटफ्लिक्स को चुना है. ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर तोड़ डाला ये रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई कमाई

संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है और इसमें रश्मिका के साथ रणबीर की लवस्टोरी भी काफी जबरदस्त है. फिल्म में विलेन के तौर पर बॉबी देओल का एक-एक सीन धमाकेदार है और इसके साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को भी  बोल्डनेस के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement