Advertisement

Animal Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर तोड़ डाला ये रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई कमाई

Animal Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन 'जवान' को टक्कर देते हुए 'एनिमल' ने टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं.

Latest News
Animal Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की फिल्म ने वीकेंड पर तोड़ डाला ये रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई कमाई

Animal Box Office Collection Day 3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 2 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिले हों लेकिन ऑडिएंस के बीच ये फिल्म हिट है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ इस फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं. यही वजह है कि संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस (Animal Box Office Collection Day 3) पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. कई मूवीज को पछाड़ते हुए ये फिल्म 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर निकल पड़ी है.

'एनिमल' ने टिकट खिड़की पर दूसरे दिन यानी शनिवार को ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके साथ ही ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली मूवी बन गई थी. वहीं, रविवार को भी फिल्म की कमाई काफी धांसू रही. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 'एनिमल' ने करीब 73 करोड़ की कमाई कर डाली. यानी अब रणबीर की फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस के इन आंकड़ों के साथ 'एनिमल' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को तगड़ी टक्कर दी है. ये भी पढ़ें: फैंस का प्यार देख छलक आए Bobby Deol के आंसू, बोले 'लग रहा मैं सपना देख रहा'

वीकेंड कलेक्शन के मामले में 'एनिमल' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. पहला नंबर अभी भी 'जवान' के नाम है. ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो सोमवार के लिए भी एडवांस बुकिंग के नंबर काफी अच्छे दिख रहे हैं और वीक डे पर ये फिल्म 30 करोड़ के ऊपर की कमाई कर सकती है. बता दें कि फिल्म की जबरदस्त सक्सेस से 'एनिमल' के स्टार्स सातवें आसमान पर हैं. बॉबी देओल तो लोगों का प्यार देखकर कैमरों के सामने इमोशनल होते नजर आ चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement