Advertisement

Animal Box Office Collection Day 10: 400 करोड़ के पार हुई Ranbir Kapoor की फिल्म, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल(Animal) बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने अपने 10 दिनों में 400 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.

Latest News
Animal Box Office Collection Day 10: 400 करोड़ के पार हुई Ranbir Kapoor की फिल्म, 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

Animal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल(Animal) क्रेज का लोगों के बीच लगातार देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज के दस दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और शानदार कमाई कर रही है. फिल्म के कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी हुई है. वहीं,  एनिमल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि दूसरी ओर इसको लेकर काफी विवाद भी हो रहा है. कुछ लोग एनिमल में हिंसा दिखाए जाने और पत्नी को धोखा देने जैसे विषय पर आपत्ति जता रहे हैं. लेकिन इन चीजों का दर्शकों पर खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं, तो चलिए जानते हैं एनिमल ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है. 

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की थी. इस फिल्म ने अपने पहले दिन कुल 63 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो कि रणबीर की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने 9 दिनों में भारत में कुल 395 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर भी एनिमल शानदार कलेक्शन कर रही है. जानकारी के मुताबिक एनिमल ने दुनिया भर में 660.89 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें-Animal में गीतांजलि के रोल पर उठे सवाल, रश्मिका मंदाना ने यूं कर दी बोलती बंद

वहीं, फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 37 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ है. एनिमल ने 10 दिनों में 432 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 100 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. एनिमल के मेकर्स के लिए यह एक शानदार कलेक्शन है. फिल्म की रफ्तार अगर इसी तरह से चलती रही तो यह जल्द ही 500 करोड़ तक पहुंच जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Animal देख पसीजा रियल बाप बेटे का दिल, 1.5 साल की नाराजगी हई खत्म, देखें वीडियो

बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आए हैं. उन्होंने फिल्म में एक मूक विलेन का रोल अदा किया है. इसके साथ ही उन्हें इस किरदार के लिए बहुत तारीफ मिली है. फिल्म में अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर ने भी अहम भूमिका अदा की है. फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement