Advertisement

'ऐसी फिल्म मत किया कर', Animal में Bobby Deol के इस सीन को देख मां की हुई ऐसी हालत, दे डाली सख्त हिदायत

Animal फिल्म में Bobby Deol निगेटिव किरदार में नजर आए. एक्टर ने खुद बताया कि उनकी मां का रिएक्शन कैसा था जब उन्होंने एक्टर को पर्दे पर इस रोल में देखा था.

Latest News
'ऐसी फिल्म मत किया कर', Animal में Bobby Deol के इस सीन को देख मां की हुई ऐसी हालत, दे डाली सख्त हिदायत

Bobby Deol mother Prakash Kaur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों फिल्म एनिमल (Animal) की काफी चर्चा हो रही है. 1 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) का रोल भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Vanga Reddy) के निर्देशन में बनी ये फिल्म हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने पांच दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 481 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच बॉबी देओल ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी मां का क्या रिएक्शन था. 

एनिमल एक बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है. हाल ही में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उनकी मां प्रकाश कौर नहीं चाहती कि वो एनिमल जैसी फिल्में करें. पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा कि उनकी मां मौत के सीन को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्में नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा 'मेरी मां मेरी मौत के सीन को संभाल नहीं सकीं. वो बोलीं 'ऐसी फिल्म मत किया कर तू, मुझे नहीं देखा जाता.' 

हालांकि बॉबी देओल ने कहा कि उनकी मां प्रकाश कौर बहुत खुश भी हैं क्योंकि उन्हें उनके दोस्तों के बहुत सारे फोन आ रहे हैं जो उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि आश्रम की रिलीज के बाद भी उनकी मां के दोस्त उनसे मिलना चाहते थे. वहीं एक्टर ने बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल फिल्म नहीं देख पाए हैं.

ये भी पढ़ें: फैंस का प्यार देख छलक आए Bobby Deol के आंसू, बोले 'लग रहा मैं सपना देख रहा'

 

बता दें कि बॉबी देओल एनिमल की रिलीज के बाद से सातवें आसमान पर हैं. बीते दिनों जब पपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया तो एक्टर ने हाथ जोड़कर उनका आभार जताया और उन्हें पोज दिए. फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर वो भावुक हो गए और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए.

ये भी पढ़ें: Animal के बजट का आधा ले गए रणबीर, जानें किस स्टार ने वसूली कितनी फीस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement