Advertisement

'मेरी रातों की नींद उड़ गई है', Animal की सक्सेस के बाद यूं बदल गई Triptii Dimri की जिंदगी, खुद एक्ट्रेस ने किया बयां

Triptii Dimri को फिल्म Animal के बाद लोगों का काफी प्यार मिला. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में फिल्म के बाद मिले फेम को लेकर खुलकर बात की.

Latest News
'मेरी रातों की नींद उड़ गई है', Animal की सक्सेस के बाद यूं बदल गई Triptii Dimri की जिंदगी, खुद एक्ट्रेस ने किया बयां

Triptii Dimri

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. फिल्म के रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की भी रही. एक्ट्रेस को फैंस का काफी प्यार मिला और उनके चाहने वालों (Triptii Dimri followers) की गिनती में काफी इजाफा हुआ. एक्ट्रेस इस समय अपनी सक्सेस का आनंद ले रही हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने एनिमल के बाद मिले फेम और पॉपुलैरिटी को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि वो कैसा फील कर रही हैं. 

पिंकविला के साथ खास बातचीत में तृप्ति डिमरी ने काफी कुछ शेयर किया. जब उनसे पूछा गया कि एनिमल की रिलीज के बाद उनकी लाइफ में क्या बदला. तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा 'मेरा फोन लगातार बज रहा है. मेरी रातों की नींद उड़ गई है क्योंकि मेसेज पढ़ने का उत्साह आपको पूरी रात जगाए रखता है. मुझे बहुत सारा प्यार मिल रहा है जो हमेशा एक अच्छा एहसास होता है.' इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने जमकर रणबीर कपूर की भी तारीफ की है. 

वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में फीमेल लीड बन सकती हैं. पिंकविला की ही एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया था कि तृप्ति इस मूवी में लीड रोल निभा सकती हैं. फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Triptii Dimri के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस?

बता दें कि एनिमल के रिलीज के बाद लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से ज्यादा तृप्ति डिमरी को फेम मिला. कम स्क्रीन टाइम के बावजूद तृप्ति ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. वहीं रणबीर संग उनके इंटीमेट सीन ने भी बवाल मचा दिया. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. अब उनके 4.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. इससे पहले एक्ट्रेस बुलबुल और कला जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Animal की 'भाभी 2' की लग गई लॉटरी, अब Karthik Aaryan संग करेंगी रोमांस?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement